SRH vs LSG: मोहम्मद शमी ने अकेले 285 पेड़ लगाने में दिया योगदान, आज के मैच में कितनी डॉट बॉल फेंकी?
SRH vs LSG Mohammed Shami: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मोहम्मद शमी ने वह कर दिखाया, जिसे क्लासिकल फास्ट बॉलिंग कहा जाता है। लखनऊ सुपर जॉइंट्स के इस अनुभवी पेसर ने न केवल हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया, बल्कि आईपीएल के ग्रीन इनिशिएटिव के तहत पर्यावरण में भी बड़ा योगदान दिया है।
मोहम्मद शमी ने अपने 4 ओवर के कोटे में केवल 9 रन देकर 2 विकेट झटके। हालांकि उन्होंने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, लेकिन आईपीएल के नए नियमों के अनुसार पेड़ों की गिनती सिर्फ डॉट गेंदों पर आधारित है। शमी ने अपने स्पेल में कुल 15 डॉट गेंदें फेंकी, जिन पर बल्लेबाज एक रन भी नहीं बना सका।

पेड़ लगाने का गणित
इस सीजन के TATA IPL Green Dot Balls अभियान के तहत हर एक डॉट बॉल के बदले 19 पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस हिसाब से अकेले मोहम्मद शमी की गेंदबाजी से आज 285 पेड़ (15x19) लगाए जाएंगे। शमी की सटीक सीम और स्विंग के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और उनका इकोनॉमी रेट मात्र 2.25 का रहा।
बल्लेबाजों को दिन में दिखाए तारे
शमी ने पारी की शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। उन्होंने अपनी घातक गेंदों से सनराइजर्स के आक्रामक बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। यह शमी की किफायती गेंदबाजी का ही नतीजा था कि हैदराबाद की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही।
लखनऊ ने खोला जीत का खाता
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए इस सीजन खाता खोल लिया, लखनऊ की टीम ने पहली जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाबी पारी में खेलते हुए लखनऊ ने एक गेंद शेष रहते 5 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान ऋषभ पंत ने 68 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications