मोहम्मद रिजवान ने विराट को 'हमारे कोहली' क्यों कहा, विकेटकीपर ने याद की वर्ल्ड कप की बात
नई दिल्ली, 8 जून: मोहम्मद रिजवान वर्ल्ड क्रिकेट में उभरते हुए खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में विराट कोहली के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात की थी। रिजवान को हंसमुख इंसान माना जाता है और वे एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं। रिजवान ने पाकिस्तान और भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप के मुकाबले में नाबाद 79 रन बनाकर भारत की हार में अहम भूमिका निभाई थी और अपनी टीम को 10 विकेट से मैच जिताकर दिया था।

मैं कहूंगा कि हम एक परिवार हैं
मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली रिजवान के पास आए थे और उनसे बातचीत की थी। पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज ने कभी इस बात का खुलासा नहीं किया कि कोहली ने उनसे क्या कहा था लकिन हाल में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने उस मुलाकात के बारे में बात की है।
रिजवान ने वहीद खान के साथ यूट्यूब शो क्रिकेट बाज पर कहा, "यह पहली बार था जब मैं कोहली से मिल रहा था। मैंने उनके बारे में जो बातें सुनी थीं, लोगों ने उनकी आक्रामकता के बारे में बताया था। लेकिन जिस तरह से वह मुझसे पहले और बाद में मिले थे। मैं कहूंगा कि हम एक परिवार हैं। हम सभी क्रिकेटर एक परिवार हैं। अगर मैंने 'हमारे विराट कोहली' कहा, तो मुझे नहीं लगता कि यह गलत होगा। जाहिर है, जब हम मैदान में प्रवेश करते हैं, तो हमारी प्राथमिकता देश को जिताना है। हमें इसके लिए खेलना है। वहां हमारा कोई भाईचारा या उस तरह का कुछ भी नहीं है। लेकिन मैदान के बाहर, जब हम कोहली से मिले, और हमारे कुछ खिलाड़ी एमएस धोनी से भी मिले , हम बहुत प्यार और स्नेह के साथ मिले। कुछ भी अलग नहीं था।"

हाल ही में चेतेश्वर पुजारा के साथ भी बातचीत की
रिजवान काउंटी क्रिकेट भी खेले हैं जहां पर उन्होंने हाल ही में चेतेश्वर पुजारा के साथ भी बातचीत की। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "चेतेश्वर पुजारा काउंटी में मेरे साथ खेले। हमारे बीच एक अच्छा रिश्ता है। मैं कभी-कभी उन्हें परेशान करता हूं।
पुजारा ने हाल ही में 1 जून को रिजवान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी जो ट्विटर पर काफी पसंद की गई।

वेस्टइंडीज का सामना करने के लिए तैयार पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट पर ताला लटका हुआ है, पर दोनों टीमें ICC आयोजनों में आमने-सामने होती हैं। फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार से पहले मैच में मुल्तान में शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज का सामना करने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications