'वो बहुत पढ़े-लिखे आदमी है, इस तरह मुंह उठाकर इल्जाम लगाना', रमीज राजा पर फूटा पाक खिलाड़ी का गुस्सा
Mohammed Amir angry on Ramiz Raja: लंबे समय से मोहम्मद आमिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जिस कारण उनके और पूर्व चेयरमैन रमीज राजा के बीच अनबन की खबरें भी आती रही है।

Mohammed Amir angry on Ramiz Raja: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद से रमीज राजा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी बयानबाजी के कारण पिछले कुछ दिनों से वह चर्चाओं में हैं। पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों को लेकर भी रमीज राजा ने अपनी बात रखी थी। जिसके बाद से पाकिस्तान में भी उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। रमीज राजा पर अब तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

फिक्सिंग मामले पर रमीज राजा ने कही थी यह बात
पाकिस्तान क्रिकेट में फिक्सिंग को लेकर रमीज राजा ने कहा था कि उनका बस चलता था तो वह फिक्सिंग करने वाले क्रिकेटरों पर आजीवन बैन लगा देते। चेयरमैन पद पर रहते हुए रमीज ने समा टीवी से बात करते हुए कहा था कि अगर मेरे पास पावर होती तो मैं वसीम अकरम, वकार यूनुस और उन सभी प्लेयर्स पर आजीवन बैन लगा देता जिनका नाम कभी भी फिक्सिंग से जुड़ा था।

मोहम्मद आमिर ने दिया ये जवाब
रमीज राजा के इस बयान के बाद अब तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी बात रखी है। आमिर को लेकर रमीज ने कहा था कि टीम में अनुशासन बेहद जरूरी है। इस पर आमिर ने कहा कि यकीन नहीं होता कि कोई पढ़ा लिखा आदमी इस तरह की बातें कर सकता है। रमीज राजा को लगता है कि सिर्फ वही सही हैं। उन्होंने खुद की एक अलग ही दुनिया बना रखी है। किसी भी क्रिकेटर के प्रति बोर्ड का ऐसा रवैया नहीं होना चाहिए।

इस तरह मुंह उठाकर किसी पर भी इल्जाम लगा सही नहीं
मोहम्मद आमिर ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि वो बहुत पढ़े-लिखे आदमी हैं, कोई नहीं सोच रहा था कि वो इस तरह मुंह उठाकर किसी पर भी इल्जाम लगा देंगे। जिस तरह से वो बात करते हैं ऐसा लगता है कि सिर्फ वही सही हैं और बाकी सब लोग गलत हैं। हर किसी का सोचने का नजरिया अलग होता है। सभी मुझसे सहमत होंगे नहीं, शायद 100 में से 10 होंगे। किसी को ये अच्छा लगेगा और किसी को बुरा लगेगा। हालांकि अगर आपको लगता है कि सिर्फ आप ही सही हैं और हर कोई गलत है तो फिर ये इस तरह से काम नहीं करता है। मोहम्मद आमिर ने इसके अलावा भी पूर्व चेयरमैन को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।












Click it and Unblock the Notifications