Ind Vs Pak: भारत के खिलाफ हाईप्रेशर मैच में दिखेगी बाबर आजम की काबिलियत? जानिए मोहम्मद यूसुफ ने क्या कहा
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 28 अगस्त रविवार को एशिया कप का मुकाबला खेलेगी। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें दुबई पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में विराट कोहली पर सबकी नजरें रहेंगी।
नई दिल्ली, 25 अगस्त। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 28 अगस्त रविवार को एशिया कप का मुकाबला खेलेगी। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें दुबई पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में विराट कोहली पर सबकी नजरें रहेंगी। कोहली लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं और एशिया कप में उनके रिकॉर्ड को देखते हुए फैंस को उम्मीद होगी कि वह वर्ल्ड कप से पहले यहां अपने बल्ले से खूब रन बटोरे।

पाकिस्तान को होगी बाबर आजम से उम्मीदें
पाकिस्तान के लिए पिछले कुछ सालों से बाबर आजम लगातार रन बना रहे हैं। पाकिस्तान टीम की कमान मिलने के बाद से बाबर के प्रदर्शन में और निखार आया है। ऐसे में एशिया कप में भारत के लिए वो सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। हाल ही में बाबर आजम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 74 रनों की पारी के साथ वनडे क्रिकेट में अपने 4500 रन पूरे किए थे।

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बाबर कर रहे हैं कमाल
वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ को लगता है कि कप्तान बाबर आजम ने पिछले तीन साल में अपने खेल में काफी सुधार किया है। जिस वजह से वह तीनों ही फॉर्मेट में लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं। बाबर आजम अपने प्रदर्शन के दम पर ही मौजूदा समय में सभी अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में आईसीसी रैंकिंग में टॉप तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। ऐसे वह एकमात्र बल्लेबाज हैं जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप थ्री में शामिल हैं।

भारत के खिलाफ 10 विकेट जीत में निभाई थी अहम भूमिका
न्यूज एजेंसी आईएनएस के साथ बातचीत के दौरान मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि वह 2021 टी20 विश्वकप में एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में निकले, जहां उन्होंने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 10 विकेट की जीत में मुख्य भूमिका निभाई थी। वह 52 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद थे। इसके साथ ही विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने भी जीत में अहम भूमिका निभाते हुए नाबाद 79 रन बनाए।

भारत के खिलाफ खेलने को तैयार हैं खिलाड़ी
दुबई में आईसीसी एकेदमी में यूसुफ ने कहा कि यहां गर्मी और उमस है, लेकिन सभी खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर एक्साइटेड है। बाबर आजम एक बार फिर भारत के खिलाफ अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करना चाहेंगे। सभी खिलाड़ी पेशेवर हैं और वे अपने रोल को अच्छी तरह से जानते हैं। पाकिस्तान ने अब तक दो बार एशिया कप जीतने में सफल रही है। टीम की कोशिश तीसरी बार इस टाइटल को अपने नाम करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications