Mohammad Siraj Net Worth: 13 करोड़ का बंगला और करोड़ों की कमाई, कितनी है मियां भाई की कुल नेटवर्थ

Mohammad Siraj Net Worth: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी रफ़्तार और स्विंग से दुनिया भर के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर करने वाले सिराज की कहानी जितनी प्रेरणादायक है, उनकी जीवनशैली उतनी ही आलीशान। साल 2026 की शुरुआत तक सिराज की कुल नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल देखा गया है।

टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होने के बाद यूएस के खिलाफ सिराज के खाते में तीन विकेट आए हैं, इसके बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं और सिराज के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के प्रयास में हैं। उनकी नेटवर्थ की जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

mohammad siraj

कमाई के प्रमुख साधन

  • BCCI सैलरी: सिराज वर्तमान में BCCI के 'Grade A' अनुबंध का हिस्सा हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना 5 करोड़ का फिक्स्ड रिटेनर मिलता है। इसके अलावा उन्हें प्रति टेस्ट (15 लाख), वनडे (6 लाख) और टी20 (3 लाख) की मैच फीस अलग से मिलती है।
  • IPL 2026 सैलरी: IPL 2025 की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस (GT) ने उन पर भरोसा जताते हुए 12.25 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा। वह टीम के मुख्य गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं।
  • ब्रांड एंडोर्समेंट: सिराज थम्स अप, स्केचर्स और एसजी जैसे बड़े ब्रांड्स के चेहरे हैं, जहाँ से वह सालाना करोड़ों की कमाई करते हैं।

DSP के रूप में कितनी मिलती है सैलरी?

अक्टूबर 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद तेलंगाना सरकार ने मोहम्मद सिराज को सम्मानित करते हुए DSP (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) के पद पर नियुक्त किया था। तेलंगाना पुलिस के पे-स्केल के अनुसार, एक DSP को प्रति माह 58,850 से 1,37,050 के बीच मूल वेतन मिलता है। वेतन के अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और चिकित्सा सुविधाएं भी मिलती हैं।

लग्जरी लाइफस्टाइल, घर और गाड़ियां

  • जुबली हिल्स का बंगला: सिराज का हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स (फिल्म नगर) में एक बेहद खूबसूरत बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 13 करोड़ है।
  • कार कलेक्शन: सिराज को महंगी गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके गैरेज में Range Rover Vogue (जो उन्होंने हाल ही में खरीदी), Mercedes-Benz S-Class, BMW 5-Series, और आनंद महिंद्रा द्वारा गिफ्ट की गई Mahindra Thar शामिल है।

कितनी है मोहम्मद सिराज की कुल नेटवर्थ?

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और वित्तीय विश्लेषणों के अनुसार, 2026 में मोहम्मद सिराज की कुल संपत्ति लगभग $7.5 मिलियन (करीब 60 से 62 करोड़ रुपये) के आसपास आंकी गई है। आने वाले समय में इस रकम में और वृद्धि होने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+