PAK vs SL: जब पाकिस्तानी बल्लेबाज करने लगा चोटिल होने की एक्टिंग, मैच के बाद किया बड़ा खुलासा, देखें Video
Pakistan vs Sri Lanka: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के आठवें मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की। श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 345 रनों का पीछा कर पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में 6 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का अहम योगदान रहा।
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मोहम्मद रिजवान ने शानदार मैच विजयी शतक लगाया। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने के बाद कमेंटेटर्स से बात करते हुए रिजवान ने एक दिलचस्प जवाब दिया, जिसे सुनकर फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 344 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान को मोहम्मद रिजवान (131*) और अब्दुल्ला शफीक (113) ने 48.2 ओवर में 345/4 तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई, और अपनी टीम के लिए मैच जीत लिया।
दरअसल, दोपहर की गर्मी में 50 ओवर तक कीपिंग करने के बाद मोहम्मद रिजवान ने 40 से ज्यादा ओवर तक बल्लेबाजी की। इस दौरान रिजवान को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि वह अंत तक लड़ते रहे।
मैच के बाद जब कमेंटेटर साइमन डूल ने उनसे पैर में दिक्कत के बारे में पूछा, तो रिजवान ने दिलचस्प जवाब दिया, उन्होंने कहा कि, 'कभी-कभी यह दर्द था, लेकिन कभी-कभी मैं दर्द में होने की एक्टिंग कर रहा था।'
मैच के बाद मोहम्मद रिज़वान ने कहा कि, 'जब भी आप अपने देश के लिए प्रदर्शन करते हैं तो यह मेरे लिए हमेशा गर्व का पल होता है। लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल था। दुर्भाग्य से हमने बाबर आज़म को जल्दी खो दिया, लेकिन उसके बाद हमें अच्छी साझेदारियां मिलीं।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'यह एक अच्छा ट्रैक है और हमने समझदारी से खेलने का फैसला किया। मैंने शफीक को हमारी साझेदारी के दौरान कदम दर कदम आगे बढ़ने के लिए कहा था।' पाकिस्तान के प्रशंसक उम्मीद कर रहे होंगे कि मौजूदा विश्व कप के बाकी मैचों में भी वह इसी तरह की फॉर्म में रहें।'












Click it and Unblock the Notifications