PAK vs NZ: मोहम्मद रिजवान को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का दौर जारी
Mohammad Rizwan News: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचो की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का आगाज 12 जनवरी से होना है। 12 जनवरी यानी कि शुक्रवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम पहले टी-20 मैच में एक दूसरे से टकराएगी। न्यूजीलैंड से पहले पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की सीरीज खेलने गई थी। पाकिस्तान को इस टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।
शाहीन होंगे टीम के नए कप्तान: पिछले कुछ समय से पाकिस्तान क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को तीनों फॉर्मेट से कप्तानी के पद से हटा दिया था। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी टीम की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक और बड़ा ऐलान किया गया है।

न्यूजीलैंड से होगा सामना: पाकिस्तान की टीम में कई बदलाव देखने को मिले रहे हैं। कप्तान से लेकर कोच और सिलेक्टर्स तक बदल दिए गए हैं। हालांकि इन बदलावों के बाद में भी पाकिस्तान के प्रदर्शन में कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है। पाकिस्तान अब न्यूजीलैंड खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के लिए टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है।
रिजवान होंगे उपकप्तान: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी कि पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान को टी-20 सीरीज के लिए टीम का उप कप्तान घोषित किया है। मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान की उपकप्तानी करते हुए नजर आएंगे। मोहम्मद रिजवान से पहले टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शादाब खान के पास यह जिम्मेदारी थी। शादाब खान लंबे समय तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उपकप्तान रहे थे। लेकिन बाबर आजम को कप्तानी पद से हटाने के बाद अब शादाब खान का पत्ता भी कट गया है।
सिडनी में खेला गया पिंक बॉल टेस्ट: पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद रिजवान सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल, इस टेस्ट मुकाबले को मैक्ग्रा फाउंडेशन की तरफ से ऑर्गेनाइज किय़ा गया था। पिछले कुछ सालों से सिडनी में जनवरी में खेला जाने वाला टेस्ट मैक्ग्रा फाउंडेशन के सपोर्ट से आयोजित किया जाता है। यह फाउंडेशन ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता लाने का काम करती है।
वायरल हो रहा वीडियो: हर साल सिडनी में पिंक टेस्ट होने के बाद में मैक्ग्रा फाउंडेशन और फैमिली की महिला सदस्य खिलाड़ियों से मिलती हैं। इस मुलाकात के दौरान सभी खिलाड़ियों ने वहां मौजूद महिला सदस्यों के साथ हाथ मिलाया। लेकिन मोहम्मद रिजवान सम्मानपूर्वक किनारे से ही वहां से गुजर गए। मोहम्मद रिजवान ने हाथ नहीं मिलाया। मोहम्मद रिजवान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज
पहला टी-20 मैच- 12 जनवरी, ईडन पार्क, ऑकलैंड
दूसरा टी-20 मैच- 14 जनवरी, सेडॉन पार्क, हैमिल्टन
तीसरा टी-20 मैच- 17 जनवरी, यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन
चौथा टी-20 मैच- 19 जनवरी, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
पांचवां टी-20 मैच- 21 जनवरी, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
पाकिस्तान टीम : शाहीन शाह आफरीदी (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप-कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जमाल, अब्बास अफरीदी, आजम खान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबज़ादा फरहान, सईम अयूब, उसामा मीर और ज़मान खान।












Click it and Unblock the Notifications