भारत के खिलाफ सवाल पर भड़के मोहम्मद नबी, बांग्लादेशी पत्रकार को तुंरत किया ठंडा, वीडियो देख फैंस ठोक रहे सलाम
Mohammad Nabi: मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा रिलीज किए जाने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी सख्त रुख अपनाते हुए अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने से इनकार कर दिया, जिससे क्रिकेट के साथ-साथ राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया।
इसी विवाद के बीच बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी उस वक्त भड़क गए, जब एक बांग्लादेशी पत्रकार ने मुस्तफिजुर के मुद्दे को लेकर उनसे भारत के खिलाफ बयान दिलवाने की कोशिश की।

Mohammad Nabi की दो टूक
प्रेस से बातचीत के दौरान जैसे ही पत्रकार ने मुस्तफिजुर रहमान और भारत से जुड़े सवाल को नबी के सामने रखा, अफगानी स्टार ने दो टूक जवाब देते हुए साफ कर दिया कि उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। नबी ने कहा, "इसका मेरे से क्या लेना-देना है भाई? मेरा मुस्तफिजुर के मामले से क्या काम है। ये पॉलिटिकल मामला है, इसमें मेरा कोई रोल नहीं है।"
यहीं नहीं, नबी ने आगे कहा कि वह मुस्तफिजुर को एक बेहतरीन गेंदबाज मानते हैं, लेकिन जिस तरीके से उनसे सवाल पूछा जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है। नबी के इस सख्त और स्पष्ट जवाब के बाद पत्रकार को भी कहना पड़ा, "हां, ठीक है।" महज दो मिनट में नबी ने पूरे मामले को शांत कर दिया और पत्रकार की हेकड़ी निकाल दी।
Mohammad Nabi ने खत्म किया अजेंडा
मोहम्मद नबी खुद आईपीएल में खेल चुके हैं और भारत के क्रिकेट माहौल से भली-भांति परिचित हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं और नबी ने इस मौके पर यह साफ कर दिया कि वह इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते हैं। भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश को उन्होंने वहीं खत्म कर दिया।
Respect for Nabi & Afghanistan +9999 📈
Afghan cricketer Md. Nabi, who is currently playing in the Bangladesh Premier League (BPL), was asked about Mustafizur Rahman being released from the IPL.
Nabi got angry and refused to comment on the matter. 😡🤬🇮🇳 🩷 🇦🇫 pic.twitter.com/FoRFkPwpMy
— Jara (@JARA_Memer) January 12, 2026
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस नबी के इस बेबाक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें "क्रिकेट का सच्चा प्रोफेशनल" बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि नबी ने वही कहा, जो एक खिलाड़ी को कहना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications