टी20 वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद कैफ ने चुनी चौंकाने वाली भारतीय टीम... रिंकू, गिल सहित कई खिलाड़ी बाहर
Mohammad Kaif T20 World Cup Team: आईपीएल के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसे लेकर टीमों का ऐलान होना है। भारतीय टीम के ऊपर भी सभी के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। फ़िलहाल यही देखा जा रहा है कि टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। कई खिलाड़ी टीम इंडिया में आने के दावेदार हैं।
मोहम्मद कैफ ने वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को चुना है। कैफ ने अपनी टीम में मिश्रण किया है। बल्लेबाज, ऑल राउंडर और गेंदबाजों को मिलकर टीम की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। कैफ ने अपनी टीम में विराट कोहली को भी शामिल किया गया है। कोहली आईपीएल में शतक भी लगाने में सफल रहे हैं।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए यशस्वी जायसवाल को ओपन कराने की बात कही। कैफ ने कहा कि रोहित शर्मा के साथ जायसवाल टीम के लिए ओपन करेंगे। नम्बर तीन पर खेलने के लिए विराट कोहली और सूर्यकुमार भारतीय टीम में होंगे। उनके बाद खेलने के लिए हार्दिक पांड्या रहेंगे।
ऋषभ पन्त को कैफ ने बतौर विकेटकीपर शामिल किया। उन्होंने यह भी कहा कि बतौर ऑल राउंडर आप कुछ खिलाड़ी रखना चाहेंगे क्योंकि बल्लेबाजी में गहराई भी रखनी होगी। अक्षर पटेल को नम्बर 7 और रविन्द्र जडेजा को नम्बर 8 पर खिलाना होगा। कैफ ने बतौर स्पिनर कुलदीप यादव को जगह दी है। हालांकि रवि बिश्नोई भी इसमें हो सकते थे लेकिन कैफ ने चायनामैन गेंदबाज को प्राथमिकता दी है।
तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया। बुमराह का प्रदर्शन इस सीजन आईपीएल में बेहतरीन रहा है। वह 5 विकेट हॉल लेने में भी सफल रहे हैं। बुमराह को लेना लाजमी था। अर्शदीप सिंह को लेफ्ट हैण्ड तेज गेंदबाज के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद कैफ की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पन्त, अक्षर पटेल, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications