क्रिकेटर अजहरुद्दीन से ED ने नौ घंटे तक क्यों की पूछताछ? आरोपों को लेकर खुलकर बोले पूर्व कप्तान
Mohammad Azharuddin News: हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।
दरअसल, 61 वर्षीय पूर्व सांसद को 3 अक्टूबर को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने एक नई तारीख की मांग करते हुए इसे स्थगित करने का अनुरोध किया। नतीजतन, एजेंसी ने बाद में उन्हें 8 अक्टूबर को पेश होने के लिए नया समन जारी किया।

रात 9 बजे तक ED ऑफिस में रहे अजहरुद्दीन
संघीय एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के अनुसार उनका बयान दर्ज किया। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने अजहरुद्दीन सुबह करीब 11 बजे फतेह मैदान रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे और रात 9 बजे के बाद वहां से चले गए।
आरोपों को लेकर क्या बोले पूर्व क्रिकेटर?
पीटीआई ने पूर्व क्रिकेटर के हवाले से कहा कि, 'जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार, तुच्छ और दुर्भावनापूर्ण इरादे से लगाए गए हैं। इसके अलावा मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है। मैं विवरण में नहीं जाना चाहता।'
अजहरुद्दीन से ईडी की पूछताछ के पीछे क्या मामला है?
यह जांच हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के भीतर कथित वित्तीय अनियमितताओं पर केंद्रित है। इन अनियमितताओं से संबंधित तलाशी पिछले साल नवंबर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई थी। एजेंसी एचसीए अध्यक्ष के रूप में अजहरुद्दीन के कार्यों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़िए- Net Worth: विराट और धोनी नहीं बल्कि ये भारतीय है दुनिया का सबसे अमिर क्रिकेटर, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
तेलंगाना विधानसभा की सीट के लिए लड़ा था चुनाव
पिछले साल, पूर्व भारतीय कप्तान ने तेलंगाना विधानसभा की सीट के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन सफल नहीं हुए। पिछले साल तेलंगाना पुलिस द्वारा कथित अनियमितताओं के संबंध में मामला दर्ज किए जाने के जवाब में, उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ आरोप 'झूठे' और 'प्रेरित' थे, उन्होंने दावा किया कि ये उनके विरोधियों द्वारा उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए महज एक "चाल" थी।












Click it and Unblock the Notifications