Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mh Azharuddin: '21 साल में टेस्ट कैप, दो बार शादी, तीन अफेयर और मैच फिक्सिंग', गजब है इस क्रिकेटर की कहानी

Mohammad Azharuddin Love Story Hindi: भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक और 'वंडर ब्वॉय' के नाम से लोकप्रिय टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुदीन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है ED का नोटिस।

दरअसल मोहम्मद अजहरुदीन उर्फ अजहर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा था और शुक्रवार यानी की 3 अक्टूबर को उनसे ईडी के समक्ष पेश होने को कहा था लेकिन अजहरुदीन ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

Mh Azharuddin

उन्होंने इसके लिए जांच एजेंसी से समय मांगा है। मालूम हो कि क्रिकेटर को ये समन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के मामले में भेजा गया है।

अजहर पर 20 करोड़ की हेराफेरी का आरोप है!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन पर 20 करोड़ की हेराफेरी का आरोप है और ये घोटाला तब हुआ जब वो हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। इस खबर के सामने आने के बाद से एक बार फिर से मोहम्मद अजहरुदीन सुर्खियों में आ गए हैं, सोशल मीडिया पर लेकर लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं।

विवादों और सवालों के घेरे में रही है अजहर की लाइफ

मालूम हो कि अजहर की अब तक की लाइफ विवादों और सवालों के घेरे में रही है। 'कलाई के जादूगर' कहे जाने वाले अजहर ने अपनी अब तक की लाइफ में अगर 'बेशूमार शौहरत' देखी है तो 'बेहिसाब जिल्लत' का भी सामना किया है।

परिवार में कभी किसी ने क्रिकेट का 'C' भी नहीं सुना था

8 फरवरी 1963 को हैदराबाद में जन्मे अजहर के परिवार में उनसे पहले कभी किसी ने क्रिकेट का 'C' भी नहीं सुना था। लेकिन मोहम्मद अजीज़ुद्दीन और यूसुफ सुल्ताना के इस बेटे में क्रिकेटर बनने की अभूतपूर्व सफलता थी। अपने शानदार क्रिकेट और 'चीते वाली तेजी' के चलते ही अजहर ने मात्र 21 साल की उम्र में टीम इंडिया की 'टेस्ट कैप' पहनी थी।

कॉलर उठाकर और थोड़ा झुककर चलते थे अजहर

बेहद ही सिंपल घर से आने वाले अजहर एक जुदा अंदाज था, मैदान पर जब वो कॉलर उठाकर और थोड़ा झुककर चलते थे तो लड़िकयां भी सीटी बजाने से बाज नहीं आती थी। क्रिकेट के जूनून ने उन्हें भारत के सफल कप्तानों की लिस्ट में शामिल किया। वो विरोधी टीमों के लिए महाकाल साबित होते थे, बैटिंग, फिल्डिंग और अपने चौंकाने वाले फैसलों के दमपर अजहर क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करते थे।

हैदराबाद की नौरीन से शादी की, कपल को दो बेटे हुए

साल 1987 में इन्होंने हैदराबाद की नौरीन से शादी की थी, जिससे उनके दो बेटे असद और अयाज थे लेकिन साल 1996 में उनका तलाक हो गया। उस वक्त अजहर के तलाक की खबर नेशनल न्यूज बन गई थी क्योंकि ये तलाक हुआ था फिल्म अभिनेत्री और मॉडल संगीता बिजलानी की वजह से।

बॉलीवुड की 'ओए-ओए' गर्ल संगीता बिजलानी पर दिल हार बैठे अजहर

क्रिकेटर और फिल्म अभिनेत्री के इश्क की खबरें उस वक्त सुर्खियों में थी। इस इश्क का असर अजहर के खेल पर भी पड़ने लगा था। हर पार्टी-इवेट में वो उस वक्त बॉलीवुड की 'ओए-ओए' गर्ल संगीता के साथ दिखते थे और यही वजह थी अजहर और नौरीन अलग हुए थे।

नौरीन के साथ हुआ देश का सबसे महंगा तलाक

अजहर को तलाक के हर्जाने के रूप में नौरीन को करीब 1 करोड़ रुपए देने पड़े थे। उस वक्त इसे देश का सबसे महंगा तलाक कहा गया और फिर साल 1996 में अजहर ने संगीता के साथ घर बसा लिया। संगीता ने भी फिल्मी दुनिया छोड़ दी लेकिन तभी 'मैच फिक्सिंग' ने बादल ने अजहर का सबकुछ छीन लिया।

खेल पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया, करियर हुआ खत्म

साल 2000 में उन पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा और उनके खेल पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया जो 2012 तक जारी रहा।जो खिलाड़ी लोगों के दिलों पर राज करता था वो अचानक से लोगों के लिए 'खलनायक' बन गया लेकिन अजहर ने हार नहीं मानी।

इन 12 सालों में अजहर की निजी लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही

वो अपना केस लेकर कोर्ट पहुंचे और वहां से वो साल 2012 में बाइज्जत बरी भी हुए लेकिन इसके बावजूद उनकी क्रिकेट के मैदान पर बतौर क्रिकेटर वापसी नहीं हो पाई। इन 12 सालों में अजहर की निजी लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही।

संगीता और अजहर अलग-अलग रहने लगे क्योंकि बीच में आई ज्वाला!

उन्होंने साल 2009 में राजनीतिक पारी शुरू की और मुरादाबाद से कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने लेकिन उनकी पत्नी और उनके बीच में झग़ड़े शुरू हो गए और इस वजह से संगीता और अजहर अलग-अलग रहने लगे और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया।

अपने से आधी उम्र की ज्वाला के साथ इश्क फरमा रहे थे अजहर!

इस तलाक की वजह बनी बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजहर अपने से आधी उम्र की ज्वाला के साथ इश्क फरमा रहे थे, जिसके कारण संगीता और अजहर अलग हुए थे। हालांकि ज्वाला और अजहर ने कभी इन बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

साल 2011 में बेटे अयाज की जान चली गई

संगीता से अलग होने के बाद अजहर की जिंदगी में एक और तूफान तब आया जब साल 2011 में बेटे अयाज की जान चली गई। अजहर ने तब खेल और मीडिया से दूरियां बना ली थीं।

अमेरिका महिला मित्र शैनन मैरी से लिवइन रिलेशन!

लेकिन चार साल पहले वो फिर अपनी पर्सनल कारण की वजह से सुर्खियों में तब आए जब 'महाराष्ट्र टाइम्स' में खबर प्रकाशित हुई कि अजहरूद्दीन अमेरिका महिला मित्र शैनन मैरी से लिवइन रिलेशन में हैं।

'मेरे तीसरे विवाह की खबरें गलत हैं'

वो उनसे तीसरी शादी करने वाले हैं, ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैली तब अजहर ने खुद ट्वीट किया, 'मेरे तीसरे विवाह की खबरें गलत हैं।' फिलहाल उम्र के इस पड़ाव पर अजहर सिंगल ही हैं। आपको बता दें कि अजहरुद्दीन को ईडी की ओर से आठ अक्टूबर के लिए नया समन जारी किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+