मोहम्मद अजहरुद्दीन को MLC के लिए किया गया नामित, क्रिकेटर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने कहा कि उन्हें तेलंगाना कैबिनेट द्वारा राज्यपाल कोटे से विधान परिषद (MLC) सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर गहरा सम्मान और विनम्रता महसूस हो रही है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल का आभार जताते हुए कहा कि वह उनके विश्वास और आशीर्वाद के लिए शुक्रगुज़ार हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और तेलंगाना मामलों की एआईसीसी प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का भी मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि शनिवार को हुई तेलंगाना कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि एम. कोदंडराम को राज्यपाल कोटे से विधान परिषद (MLC) सदस्य के रूप में नामित किया जाएगा। कैबिनेट ने उनके नाम की अनुशंसा राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को नामांकन के लिए भेजने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications