कोहली के आलोचकों पर बरसे मोहम्मद आमिर, बुमराह की चोट और शमी-उमेश की ढलती उम्र पर भी की बात

Mohammad Amir on Virat Kohli: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर विराट कोहली के मुरीद हैं। कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में शतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

Mohammad Amir

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर विराट कोहली के लंबे समय से मुरीद रहे हैं। आमिर अब इंटनरेशनल क्रिकेट तो नहीं खेलते लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग और लीजेंड लीग क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताओं में लगातार दिखाई देते हैं। इस समय वे लीजेंड लीग क्रिकेट खेल रहे हैं जहां पर उन्होंने विराट कोहली के हाल में आए शतक के बारे में बात करते हुए उन लोगों पर सवाल उठाया जो भारत के स्टार बल्लेबाज की क्षमता की आलोचना करते रहे हैं।

 कोहली भी एक इंसान हैं

कोहली भी एक इंसान हैं

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कोहली भी एक इंसान हैं और हर खिलाड़ी उतार-चढ़ाव से गुजरता है। आपको क्रिकेट में थोड़े भाग्य की भी जरूरत होती है और आप कोहली के हार्ड वर्क पर सवाल नहीं कर सकते। जब भी उनकी आलोचना हुई तब उन्होंने वापसी करके पलटवार किया। आमिर ने कुछ ऐसी ही बातें जसप्रीत बुमराह के लिए कहीं जो कमर की तकलीफ के चलते पिछले एशिया कप से बाहर हैं। उनका मानना है कि लगातार क्रिकेट खेलने के बाद बॉडी पर वर्कलोड बढ़ जाता है। लेकिन कमर और घुटना ये दो ऐसी चीजें हैं जिनके लिए आमिर किसी दुश्मन के लिए भी चोट की कामना नहीं करते हैं।

आमिर कोहली के मुरीद हैं

आमिर कोहली के मुरीद हैं

एक तरफ आमिर कोहली के मुरीद हैं तो वहीं दूसरी और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के साथ उनकी मैदानी प्रतिद्वंदता जगजाहिर होने लगी है। आमिर हाल में ही पीएसएल में भी आजम के सामने हाजिर थे और फैंस ने इस 'जंग' को खूब इंजॉय किया।

आमिर का मानना है कि भारत के लिए उमेश यादव और शमी की ढलती उम्र के बाद सिराज और अर्शदीप जैसे गेंदबाज हैं जो तीनों फॉर्मेट में बेहतर कर सकते हैं। आमिर सिराज से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं और उनको तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सुधार करने वाला भारतीय तेज गेंदबाज बताते हैं। लेकिन उमरान मलिक को वे अभी सफेद गेंद फार्मेट में ही देखना चाहते हैं ताकि ये तेज गति का बॉलर पहले दबाव को हैंडल करना सीखा और फिर धीरे-धीरे उसे टेस्ट लेवल पर उतारा जाए।

WTC में बताए टीम इंडिया के पास जीत के बहुत अच्छे चांस

WTC में बताए टीम इंडिया के पास जीत के बहुत अच्छे चांस

आमिर को यह भी लगता है कि ओवल में जून में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम इंडिया के पास जीत के बहुत अच्छे चांस हैं। भारत ने हाल के सालों में टेस्ट सीरीज में कंगारूओं पर हावी रहकर प्रदर्शन किया है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भी जिस तरह से हाल की बीजीटी के अंतिम दो टेस्ट में प्रदर्शन किया उसको देखते हुए कुछ भी होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

Recommended Video

    IND vs AUS: कोच Rahul Dravid ने लिया Virat Kohli का Interview,कोच ने शतक के लिए मजे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+