'मोहम्मद आमिर की हो सकती है टीम में वापसी,' पाकिस्तान से आया बयान
पीसीबी से अनबन के चलते मोहम्मद आमिर ने संन्यास ले लिया था। अब पीसीबी में बदलाव हुआ है। वहाब रियाज ने उनके वापस आने की उम्मीद जताई है।

Mohammad Amir: भारत में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खेलने को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि फैन्स चाहते हैं कि पाक और भारत के बीच एक कड़ी स्पर्धा देखने को मिले। वर्ल्ड कप में दोनों देशों के बीच मुकाबला अलग स्तर का होता है। अगर पाक टीम भारत में आती है, तो उनका तेज गेंदबाजी विभाग देखने लायक होगा। तेज गेंदबाजी में पाक टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
पाकिस्तान के गेंदबाज वहाब रियाज ने उम्मीद जताई है कि वह वर्ल्ड कप टीम में शामिल हो सकते हैं। टीम में गेंदबाजों के लिए खाली स्लॉट्स को लेकर उन्होंने यह कहा। पाकिस्तान के एक टीवी चैनल से बातचीत में रियाज ने यह भी कहा कि मोहम्मद आमिर टीम में वापस आ सकते हैं। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मैनेजमेंट में बदलाव हुआ है।
रियाज ने कहा कि पाकिस्तान की टीम में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ हैं लेकिन अन्य तीन स्थान खाली हैं। हसन अली, शाहनवाज दहानी, नसीम शाह, मुहम्मद वसीम जैसे गेंदबाजों के बीच जगह बनाने के लिए मुकाबला चल रहा है। एस एमे मोहम्मद आमिर भी टीम में वापस आ सकते हैं।
गौरतलब है कि मोहम्मद आमिर ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। आमिर साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम के लिए खेले थे और 17 विकेट झटके थे। इसके बाद बोर्ड के साथ नहीं बनने के चलते उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।
हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बदलाव हुआ है। रमीज़ राजा को हटाते हुए नजम सेठी को पीसीबी अध्यक्ष बनाया गया है। आमिर ने रमीज़ राजा को हटाये जाने की ख़ुशी व्यक्त की। इसके अलावा उन्होंने नजम सेठी को बधाई देने के लिए ट्वीट भी किया था। देखना होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट में सेठी के आने से क्या सुधार आते हैं। वर्ल्ड कप के लिए पुराने नामों पर विचार किया जाता है या नहीं, यह भी एक बड़ा सवाल रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications