ताबड़तोड़ फिफ्टी के बाद ली हैट्रिक, मोईन अली ने अकेले ही अपनी टीम को दिला दी जीत

Moeen Ali: इंग्लैंड के ऑल राउंडर मोईन अली इस समय फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं। मोईन अली ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को अकेले ही हरा दिया। वह इस समय बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियंस टीम के लिए खेल रहे हैं।

चट्टोग्राम चैलेंजर्स की टीम रन चेज कर रही थी, उस समय 17वें ओवर में मोईन अली की गेंदबाजी ने तबाही मचा दी। उन्होंने हैट्रिक लेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। मोईन ने पुछल्ले क्रम के बल्लेबाजों को धड़ाधड़ निपटाकर मैच खत्म कर दिया।

moeen ali

अपने ओवर की पहली तीन गेंदों पर सोहिदुल इस्लाम, अल-अमीन हुसैन और बिलाल खान को आउट कर मोईन अली ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। यह टी20 टूर्नामेंट की आठवीं हैट्रिक थी। उन्होंने अपने स्पेल में पूरे 4 ओवर भी नहीं डाले थे। 21 गेंद डालकर ही मोईन अली ने 23 रन पर 4 विकेट हासिल किये थे।

इससे पहले उन्होंने बल्लेबाजी करने के दौरान भी जमकर हाथ दिखाए और ताबड़तोड़ बैटिंग की। अपनी बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने तूफानी खेल दिखाते हुए 24 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली। मोईन अली के बल्ले से 5 छक्के और 4 चौके देखने को मिले।

मोईन अली के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से कोमिला विक्टोरियंस ने मंगलवार को चट्टोग्राम चैलेंजर्स को 73 रनों से हरा दिया। विक्टोरिटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 239 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। विल जैक्स ने शतक जमाया। जवाबी पारी में खेलते हुए चैलेंजर्स 166 रन बनाकर आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+