MLC 2025 में कीरोन पोलार्ड का तूफान, बना डाला ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं बना

MLC 2025 Kieron Pollard: MLC 2025 यानी (मेजर लीग क्रिकेट) का 14वां मुकाबला मंगलवार, 24 जून को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया। जहां सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और एमआई न्यूयॉर्क की टीमें आमने-सामने थी। वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने इस मैच के साथ अपने करियर का 700वां टी20 मैच खेला, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

शानदार रहा है कीरोन पोलार्ड का टी20 करियर (MLC 2025 Kieron Pollard)

कीरोन पोलार्ड का टी20 करियर बेहद शानदार रहा है। 699 मैचों के बाद उन्होंने 13,634 रन बनाए थे, जबकि 326 विकेट भी अपने नाम किए थे। उनकी बल्लेबाजी औसत 31.34 और गेंदबाजी इकॉनमी 8.26 रही है। कीरोन पोलार्ड ने लंबे समय तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी कई मैच विनिंग पारियां खेलने का काम किया है। वह फिलहाल मुंबई की कोचिंग स्टाफ के सदस्य हैं।

Kieron Pollard 1

MLC इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की। ओपनर मैथ्यू शॉर्ट ने 91 रन और टिम सेइफर्ट ने 26 रन बनाए। इसके बाद युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क ने केवल 26 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेली। संजय कृष्णमूर्ति 27* और हसन खान 31* रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 246 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो MLC इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

एमआई न्यूयॉर्क को 47 रन से मिली हार

एमआई न्यूयॉर्क की ओर से कीरोन पोलार्ड ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 विकेट झटके। नवीन-उल-हक और नॉस्थुश केनजिगे को 1-1 सफलता मिली। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई न्यूयॉर्क की टीम 20 ओवर में 199 रन ही बना सकी। इस तरह सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने मैच को 47 रन से जीत लिया।

टी-20 में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

कीरोन पोलार्ड- 700 मैच
डीजे ब्रावो- 582 मैच
शोएब मलिक- 557 मैच
आंद्र रसेल- 556 मैच
सुनील नरेन- 551

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+