Nicholas Pooran: 13 छक्के-10 चौके, 40 गेंदों में जड़ा शतक, एमआई न्यूयॉर्क ने जीता MCL 2023 का खिताब
Seattle Orcas vs MI New York, Final Highlights: मेजर लीग क्रिकेट 2023 का खिताब एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने अपने नाम कर लिया है। निकलोस पूरन की कप्तानी में एमआई न्यूयॉर्क ने फाइनल मैच में सिएटल ऑर्कास को सात विकेट हरा दिया। पूरन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 55 गेंदों में नाबाद 137 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 छक्के और 10 चौके जड़े। इस शतक की बदौलत एमआई न्यूयॉर्क ने 184 रनों के लक्ष्य को 16 ओवर में ही हासिल कर लिया।
निकलोस पूरन का धमाका: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने फाइनल मैच में अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। निकलोस पूरन ने पहले 16 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा फिर 40 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा किया। एमआई के इतिहास में निकलोस पूरन पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने फाइनल में शतक लगाने का काम किया।

राशिद-बोल्ट ने बरपाया कहर: एमआई न्यूयॉर्क ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सिएटल ऑर्कास के लिए क्विंटन डी कॉक ने 52 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 87 रन बनाने का काम किया। एमआई न्यूयॉर्क की गेंदबाजी की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट और राशिद खान ने मिलकर छह विकेट झटके। दोनों ही खिलाड़ियों को तीन-तीन विकेट हासिल हुए। राशिद खान ने 4 में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस दौरान राशिद ने सिएटल ऑर्कास के नौमान अनवर, हेनरिक क्लासेन और इमाद वसीम को अपना शिकार बनाया। नौमाम अनवर 9, हेनरिक क्लासेन ने 4 और इमाद वसीम ने 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
सिएटल ऑर्कास की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नौमान अनवर, शेहान जयसूर्या, हेनरिक क्लासेन, शुभम रंजने, इमाद वसीम, ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल (कप्तान), हरमीत सिंह, एंड्रयू टाई, कैमरून गैनन।
एमआई न्यूयॉर्क की प्लेइंग इलेवन: शायन जहांगीर, डेवाल्ड ब्रेविस, स्टीवन टेलर, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), टिम डेविड, डेविड विसे, राशिद खान, हम्माद आजम, नोस्टुश केनजिगे, ट्रेंट बोल्ट, जसदीप सिंह।
COMMANDING VICTORY for the @MINYCricket in the inaugural #MajorLeagueCricket FINAL! 💙 🏏 🇺🇸 pic.twitter.com/64P36B6VMO
— Major League Cricket (@MLCricket) July 31, 2023












Click it and Unblock the Notifications