टीम इंडिया कब जीतेगी वर्ल्ड कप? आखिर कहां हो रही है चूक? मिताली राज ने खोला राज

Mithali Raj On World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए यह साल काफी अहम साबित होने वाला है। अगले महीने यानी सितंबर से महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है और टीम इंडिया मेज़बान के रूप में मैदान पर उतरेगी। सभी की निगाहें इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम पर होंगी, क्योंकि भारत अब तक यह खिताब नहीं जीत पाया है।

मिताली राज ने दिया जीत का मंत्र (Mithali Raj On World Cup)

पूर्व कप्तान मिताली राज का मानना है कि अगर टीम इंडिया बड़े मौकों पर खुद को साबित कर पाई तो यह खिताब भारत का होगा। उन्होंने आईसीसी डिजिटल से बातचीत में कहा कि भारत को उन छोटे-छोटे मौकों को भुनाना होगा जो मैच का रुख बदल सकते हैं। बड़ी टीमें इन्हीं पलों में मैच अपने पक्ष में करती हैं और हमें भी वही करना होगा। उन्होंने इसके साथ ही कुछ और बातों का जिक्र किया।

Mithali Raj 1

वर्ल्ड कप जीतना हर खिलाड़ी का सपना

मिताली ने 2005 और 2017 में भारत को वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाया था। मिताली कहती हैं कि इस बार घर पर वर्ल्ड कप जीतना भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक होगा। वर्ल्ड कप जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। भारत ने दो बार फाइनल खेला है, लेकिन अब तक कप हाथ नहीं लगा। इस बार अगर हम घर पर जीतते हैं तो यह महिला क्रिकेट के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।

युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। टी20 और वनडे दोनों सीरीज भारत ने जीतीं। इस दौरान युवा खिलाड़ियों ने खासा प्रभावित किया, खासकर 22 साल की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने अपने खेल से सबका दिल जीतने का काम किया। मिताली ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि क्रांति ने इंग्लैंड में छह विकेट झटके। उनमें प्रतिभा है और मुझे उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देंगी। महिला वनडे वर्ल्ड कप 30 सितंबर से शुरू होगा। भारत का पहला मैच को-होस्ट श्रीलंका से होगा। टीम इंडिया इस बार खिताब की प्रबल दावेदार है, लेकिन चुनौती ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+