'आपके लिए क्रिकेट जरूरी है या मेरी मां', जब शादी से पहले होने वाले दूल्हे ने Mithali Raj से पूछा सवाल

Mithali Raj News: पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज भारतीय टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाने का काम कर चुकी हैं। साल 2022 के दौरान मिताली राज ने 8 जून को ट्विटर पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपने संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि, संन्यास के बाद भी मिताली राज सुर्खियों में हमेशा बनी रहती हैं। इन दिनों मिताली राज का एक पोडकास्ट रील वायरल हो रहा है।

मिताली राज को मिला था शादी का प्रपोजल (Mithali Raj News)

रणवीर अल्लाहबादिया के पोडकास्ट पर मिताली राज ने बताया कि एक बार उन्हें अजीबो-गरीब शादी का प्रपोजल मिला था। उन्होंने कहा कि जिसने मुझसे शादी का प्रपोजल रखा था मेरी मासी ने उससे फोन पर मेरी बात कराई थी। मिताली के मुताबिक उस लड़के ने फोन पर हालचाल पूछने के बाद डायरेक्ट शादी के बाद की जिंदगी पर सवाल करने शुरू कर दिए थे।

Mithali Raj 1

'आपके लिए क्रिकेट जरूरी है या मेरी मां'

मिताली राज ने बताया कि लड़के ने उनसे पूछा था कि अगर मेरी मां की तबीयत खराब हो जाती है और तुम्हें क्रिकेट खेलने जाना हो तो तुम्हारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण क्या होगा? इतना ही नहीं उनसे पूछा कि आपको कितने बच्चे चाहिए? मिताली ने कहा कि यह सुनकर मैं थोड़ा बैटफुट पर थीं। मिताली राज ने इस पोडकास्ट में और भी कई दिलचस्प खुलासे किए थे।

मिताली राज के नाम है कई रिकॉर्ड

मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट की एक महान खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने न केवल अपनी बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट को गौरव प्रदान किया, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। मिताली ने अपने करियर में कुल 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 T20 मैच खेले हैं। वह वनडे क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

साल 2019 में मिताली राज ने 50 ओवर के प्रारूप में दो दशकों का समय पूरा किया था। जो महिला क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। उन्होंने 232 वनडे मैचों में 50.68 की औसत से 7805 रन बनाकर महिला क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनने का कीर्तिमान स्थापित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+