महिला IPL के पहले एडिशन में खेलती हुईं नजर आ सकती हैं मिताली राज, संन्यास का फैसला लेंगी वापस
जून 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वालीं मिताली राज ने महिला आईपीएल के लिए संन्यास वापस लेने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उन्होंने वापसी का विकल्प खुला रखा है।

महिला आईपीएल के पहले एडिशन को लेकर बीसीसीआई की तैयारियां जोरो पर हैं। अभी बोर्ड की ओर से इस टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन संभावना है कि 3 से 26 मार्च के बीच यह टूर्नामेंट खेला जा सकता है। फरवरी में नीलामी की प्रक्रिया होगी। इस बीच खबर है कि भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज इस टूर्नामेंट के लिए अपना संन्यास वापस ले सकती हैं। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, मिताली राज के महिला आईपीएल में खेले जाने की संभावना है।
जून 2022 में मिताली राज ने लिया था संन्यास
रिपोर्ट के मुताबिक, मिताली राज महिला आईपीएल के लिए संन्यास वापस ले सकती हैं। मिताली राज भारतीय क्रिकेट की चमकता हुआ सितारा रही हैं। मिताली राज भारत की अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल जून में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। मिताली राज ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भी यह कहा है कि उनके लिए महिला आईपीएल का विकल्प खुला है।
पिछले साल क्या कहा था मिताली राज ने?
आपको बता दें कि मिताली राज ने जुलाई 2022 में इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ी ईशा गुहा और न्यूजीलैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर फ्रेंकी मैके के साथ आईसीसी के 100% क्रिकेट पोडकास्ट पर बातचीत में मिताली ने महिला आईपीएल के लिए रिटायरमेंट से वापस आने के संकेत दिए थे। मिताली राज ने उस समय कहा था, "मैं वह विकल्प खुला रख रही हूं। मैंने अभी फैसला नहीं किया है। महिला आईपीएल होने में अभी कुछ और महीने बाकी हैं। महिला आईपीएल के पहले सीजन का हिस्सा बनना अच्छा होगा।"
आपको बता दें कि 40 साल की मिताली राज ने 89 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.52 के औसत से 2364 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी बार 2019 में घर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था।












Click it and Unblock the Notifications