मिचेल स्टार्क ने लिया रिटायरमेंट, अचानक इस फैसले का क्या है कारण, खुद आकर बताया

Mitchell Starc Retirement: मंगलवार सुबह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। उन्होंने तुरंत प्रभाव से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

35 साल के स्टार्क ने अपने करियर में 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 2021 में यूएई में खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने आखिरी बार यह फॉर्मेट 2024 वर्ल्ड कप में खेला था।

Mitchell Starc

79 विकेटों के साथ स्टार्क इस समय ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे सफल टी20 गेंदबाज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट पर 20 रन रहा।

स्टार्क ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा कि टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए हमेशा सबसे अहम रहा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए हर टी20 मैच खेलना मेरे लिए गर्व की बात रही। खासकर 2021 का विश्व कप, जहां जीत के साथ-साथ पूरी टीम और सफर ने इसे बेहद खास बना दिया।

साल 2026 में टी20 वर्ल्ड कप होना है और शायद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की योजनाओं में स्टार्क का नाम नहीं होगा एक साल से वह टी20 इंटरनेशनल में नहीं खेले हैं। इस वजह से उनके पास रिटायरमेंट लेने का यह सही समय था और उन्होंने वही किया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की इलेक्शन कमेटी के हेड जॉर्ज बैली ने स्टार्क के रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनको अपने टी20 करियर पर गर्व होगा। वह 2021 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के अहम सदस्य थे और अपनी गेंदबाजी से गेम को ओपन करने वाली क्षमता दिखाई थी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने वाली है, पीठ में दर्द की वजह से पैट कमिंस इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी मिचेल मार्श के पास है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने घरेलू मैदानों पर दक्षिण अफ्रीका से सीरीज खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+