'ऑस्ट्रेलिया 450/2 और भारत...,' World Cup Final को लेकर मिचेल मार्श की भविष्यवाणी वायरल
India vs Australia Final World Cup 2023: विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के फाइनल के लिए मंच तैयार है। इस महामुकाबले में रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।भारत टूर्नामेंट में अजेय है, उसने अब तक अपने सभी 10 मैच जीते हैं, जिसमें सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 70 रन की जीत भी शामिल है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अहमदाबाद पहुंची है।
इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने एक भविष्यवाणी की थी कि उनकी टीम फाइनल में पहुंचेगी और भारत को उसकी धरती पर हरा देगी। मार्श ने ये भी भविष्यवाणी की थी कि ऑस्ट्रेलिया फाइनल में 450/2 का स्कोर बनाएगा और भारत को 65 रन पर आउट कर खिताब जीत लेगा।

प्रोटियाज पर कड़े मुकाबले में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के फाइनल में पहुंचने के साथ ही मार्श की भविष्यवाणी अब वायरल हो गई है। मार्श ने मई 2023 में दिल्ली कैपिटल्स पॉडकास्ट पर कहा था कि, 'ऑस्ट्रेलिया अपराजित रहेगा और भारत को हराया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 450/2 होगा, जबकि भारत 65 रन पर ऑल आउट हो जाएगा।
भारत के पास 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय खिताब नहीं है, ऐसे में फाइनल से पहले करोड़ों देशवासियों की उम्मीदें चरम पर पहुंच गई हैं। हालांकि, मेजबान टीम का मुकाबला उस ऑस्ट्रेलियाई टीम से है जिसने लगातार आठ मैच जीते हैं और वह अपना आठवां विश्व कप फाइनल खेलेगी।
भारत ने चार हफ्ते पहले चेन्नई में ग्रुप फेज में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से करारी शिकस्त दी थी, जहां पैट कमिंस की टीम 199 रन पर आउट हो गई थी। ऐसे में अब ये फाइनल मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications