27 करोड़ पर भारी 3.4 करोड़ वाला खिलाड़ी, शतक सहित 13 मैचों में जड़ दिए 627 रन, बनाए कई रिकॉर्ड
IPL 2025, Mitchell Marsh: आईपीएल 2025 में मिचेल मार्श ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मार्श की पारी में धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला। उन्होंने कई बार अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। मार्श ने लगातार बड़े स्कोर कर फैंस का दिल जीतने का काम किया। मिचेल मार्श लखनऊ के लिए एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
लखनऊ के लिए बनाए सबसे अधिक रन (IPL 2025, Mitchell Marsh)
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने टीम के लिए कुल 13 मैचों की 13 पारियों में शानदार प्रदर्शन किया। मिचेल ने 48.23 की औसत से 627 रन बनाए और उनकी स्ट्राइक रेट 163.70 रही। इस सीजन में मिचेल ने 1 शतक और 6 अर्धशतक जमाए। उनका सर्वोत्तम स्कोर 117 रन रहा।

निकोलस पूरन ने भी दिखाया दम
दूसरी ओर लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने भी काफी अहम योगदान दिया। उन्होंने 14 मैचों में 43.66 की औसत से कुल 524 रन बनाए। पूरन की स्ट्राइक रेट 196.25 थी। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 87* रन रहा। पूरन की यह आक्रामक बल्लेबाजी लखनऊ को मध्यक्रम में मजबूती देने का काम किया। मिचेल और पूरन दोनों की इस तरह की फॉर्म में होने के बावजूद टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।
27 करोड़ वाले पंत पर पड़े भारी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में मिचेल मार्श को सिर्फ 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा था। लेकिन रन बनाने के मामले में वह अपने ही टीम के 27 करोड़ वाले ऋषभ पंत पर भारी नजर आए। इससे पहले आईपीएल के किसी भी सीजन में मार्श 300 रन भी नहीं बना सके थे। लेकिन 2025 में 627 रन बनाकर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले एक सीजन में लखनऊ के लिए सबसे अधिक रन केएल राहुल के नाम था, जिसे मार्श ने तोड़ते हुए अपने नाम कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications