T20 Captain: मिचेल मार्श बने ऑस्ट्रेलियाई टीम के नए कप्तान, टी-20 में कई युवा खिलाड़ियों की एंट्री

Australia's new T20I captain, Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरोन फिंच के संन्यास लेने के बाद मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया टीम के टी-20 की कप्तानी करेंगे। अपनी कप्तानी में वह पहला दौरा साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेंगे। जहां ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज खेलने के लिए जाना है।

फिंच ने लिया था संन्यास: आरोन फिंच ने फरवरी के महीने में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने नए कप्तान की तलाश थी। ऑस्ट्रेलिया की तलाश आखिरकार मिचेल मार्श के रूप में पूरी हो गई है। मिचेल मार्श अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

Mitchell Marsh 1

पिछले साल खेला था आखिरी टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल नवंबर में पिछला टी20 मैच खेला था। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टी-20 मुकाबलों में हिस्सा नहीं लिया है। अब लंबे समय बाद टी-20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इस सीरीज को जीतने की होगी। मिचेल मार्श की कप्तानी में टीम में युवा खिलाड़ियों की भी एंट्री हुई है।

युवा खिलाड़ियों को मिली टीम में एंट्री: पिछले सीजन के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मैट शॉर्ट और आक्रामक तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन के अलावा ऑलराउंडर एरॉन हार्डी को टी-20 टीम में जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश युवा खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह से तैयार करने की होगी। साउथ अफ्रीका सीरीज मिचेल मार्श के साथ-साथ इन खिलाड़ियों के लिए भी बेहद अहम साबित होने वाली है।

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरेनडॉर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+