पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल जारी, दिग्गज ने सौंपा PCB को इस्तीफ़ा, आखिर कौन है यह शख्स?

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार के बाद टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, सात प्लेयर्स और कोच को घर भेज दिया गया। यह उथल-पुथल यहां नहीं रुकी है। अब इसका असर चयन समिति पर भी दिखाई देने लगा है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने पुरुष टीम की चयन समिति से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्बाह ने लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी सलाहकार की जिम्मेदारी छोड़ने का भी निर्णय लिया है। मिस्बाह के फैसले ने हंगामा बरपा दिया है।

pakistan team

मिस्बाह लंबे समय से पीसीबी के साथ हैं

मिस्बाह का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ जुड़ाव काफी पुराना है। 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने बोर्ड में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। 2019 में उन्हें मुख्य कोच के साथ चीफ सलेक्टर की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अक्टूबर 2020 में उन्होंने मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ दिया और सिर्फ मुख्य कोच के रूप में काम करना जारी रखा। अगले साल उन्होंने कोच पद से भी इस्तीफा दे दिया।

अब इंग्लैंड दौरे के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में हुए इस बड़े बदलाव के बाद मिस्बाह का इस्तीफा नई चर्चा लेकर आया है। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार करना या नहीं करना अभी पीसीबी के हाथ में है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि बोर्ड मिस्बाह के फैसले पर क्या रुख अपनाता है और चयन समिति के भविष्य को लेकर क्या कदम उठाता है। उधर सोशल मीडिया पर लोगों ने पीसीबी हेड मोहसिन नकवी का इस्तीफ़ा मांगा है, उनके आने के बाद से ही पाक क्रिकेट गर्त में जा रहा है।

पाकिस्तान को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में 194 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस नतीजे के बाद टीम तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई। इसके तुरंत बाद पीसीबी ने टेस्ट टीम में बड़े बदलाव करते हुए सात खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। इतना ही नहीं, तीसरे टेस्ट से पहले मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पदों से हटा दिया गया।

किन सात प्लेयर्स को हटाया गया?

जिन सात खिलाड़ियों को टेस्ट टीम से बाहर किया गया, उनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमेर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। इनकी जगह पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों आराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह को टीम में शामिल किया गया है। सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल की भी टीम में वापसी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+