हफीज का अब नहीं आएगा कोई ट्वीट? विराट को स्वार्थी कहने पर इंग्लैंड के दिग्गज ने मुंह छिपाने को किया मजबूर

ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के तूफानी प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने अब तक आठ मैचों में चार अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। विराट कोहली का लेटेस्ट शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया, जिसमें उन्होंने 49 वनडे शतक बनाने के मामले में महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली, लेकिन ये बात पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को हजम नहीं हुई, और उन्होंने अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के जरिए विलाप करना शुरू कर दिया।

मोहम्मद हफीज ने टॉप क्रिकेट एनालिसिस शो में कहा कि, 'मैंने विराट कोहली की बल्लेबाजी में स्वार्थ की भावना देखी और इस विश्व कप में ऐसा तीसरी बार हुआ। 49वें ओवर में वह एक रन लेकर अपना शतक पूरा करना चाह रहे थे और उन्होंने टीम को पहले स्थान पर नहीं रखा।' माइकल वॉन को उनका ये बयान रास नहीं आया और हफीज को आड़े हाथों ले लिया।

Virat Kohli, Mohammad Hafeez

मोहम्मद हफीज ने एक बार फिर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर कटाक्ष किया, लेकिन इस बार इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने जबरदस्त जवाब देकर कोहली का बचाव किया।


दरअसल, बुधवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के संघर्ष के दौरान, बेन स्टोक्स ने एक महत्वपूर्ण शतक बनाकर टीम को 339 के स्कोर तक पहुंचाया। 84 गेंदों में उनकी 108 रन की पारी ने खेल की दिशा तय कर दी, जिससे इंग्लैंड को जीत मिली।

दबाव में असाधारण प्रदर्शन करने के लिए स्टोक्स की सराहना करते हुए साथ ही कोहली पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए हफीज ने ट्विटर पर पोस्ट किया, 'जहाज के रक्षक बेनस्टोक्स, दबाव में पारी की शुरुआत करना अच्छा है, जहां अंत में टीम को जीत दिलाने के लिए अधिकतम रन बनाने के आक्रामक इरादे के साथ आवश्यक था। स्वार्थी बनाम निःस्वार्थ को समझने के लिए एकमात्र उदाहरण।'

वॉन ने हफीज की टिप्पणियों का जवाब देते हुए दावा किया कि हफीज का कोहली पर लगातार कटाक्ष इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने उन्हें बोल्ड किया था। वॉन ने एक्स पर लिखा, 'मुझे लगता है मोहम्मद हफीज आपको विराट कोहली ने बोल्ड किया है! क्या यही कारण है कि आप लगातार उस पर गुस्सा करते हैं।'

ये भी पढ़ें- SL vs NZ: अगर बारिश से धुला न्यूजीलैंड-श्रीलंका का मैच तो क्या होगा, पाकिस्तान को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट की पारी काफी खास थी क्योंकि उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन पर अपना 49वां एकदिवसीय शतक बनाकर इतिहास रचा, सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, और रवींद्र जडेजा के पांच विकेट लेने के बाद ईडन गार्डन्स में भारत के फैंस ने जमकर जश्न मनाया। भारत की टूर्नामेंट में अब तक लगातार आठवीं जीत है। भारत अब रविवार को अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच में नीदरलैंड से भिड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+