IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले ही इंग्लैंड का रोना शुरू, भारत को फायदा पहुँचाने का लगाया आरोप

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। यह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला है। टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक धांसू रहा है। सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की बड़ी प्रतिक्रिया आई है।

पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने पहले सेमीफाइनल को लेकर आईसीसी पर निशाना साधा है। वॉन का कहना है कि ग्रुप एक की नम्बर एक टीम और ग्रुप दो की नम्बर दो की टीम के बीच पहला सेमीफाइनल होना था। भारत और इंग्लैंड के बीच त्रिनिदाद में सेमीफाइनल खेला जाना था।

england team

वॉन ने कहा कि सुपर आठ की रैंकिंग कोई भी हो लेकिन भारतीय टीम दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी, यह फैसल इवेंट शुरू होने से पहले ही लिया जा चुका था। ऐसा लग रहा है कि भारतीय फैन्स को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आधिकारिक रूप से आईसीसी ने इसका कोई कारण नहीं बताया है।

गौरतलब है कि लीग चरण से लेकर अब तक भारतीय टीम के मुकाबले दिन में ही खेले गए हैं। भारतीय समय के अनुसार भारतीय टीम के मैच रात 8 बजे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमों के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल डे-नाईट हुआ था। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुभ 6 बजे शुरू हुआ था।

इंग्लैंड और भारत के बीच सेमीफाइनल मैच में बारिश का पूर्वानुमान है। अगर मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो टीम इंडिया को फायदा होगा। इस मैच में रिजर्व डे नहीं रखा गया है। भारतीय टीम फाइनल में चली जाएगी। सुपर आठ में टीम इंडिया की टॉप रैंकिंग है, उसी आधार पर फाइनल का टिकट मिल सकता है।

गयाना में अलग-अलग समय आज बारिश का पूर्वानुमान है, हालांकि 250 मिनट तक ओवर्स में कोई कटौती नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+