VIDEO: मैदान पर खिलाड़ी ने दिखाई हवा में कलाबाजी पकड़ा ऐसा कैच कि मचा बवाल, फैंस ने उठाया सवाल

Brisbane heat vs Sydney sixers Controversial catch: बिग बैश लीग में लिए गए एक कैच को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Michael Neser

Brisbane heat vs Sydney sixers Controversial catch: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग में एक जनवरी को ब्रिसबेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि क्रिकेट के नियमों पर सवाल उठने लगे। माइकल नेसेर ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलकर कैच पकड़ा, जिसके बाद अंपायर ने खिलाड़ी को आउट करार दिया। लेकिन अंपायर के इस फैसले से कुछ फैंस खुश नजर नहीं आए।

माइकल नेसर के कैच पर मचा बवाल

नए साल के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज माइकल नेसर सुर्खियों में आ गए। माइकल नेसर ने बाउंड्री लाइन के पास हवा में उछलकर ऐसा कैच पकड़ा कि हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातर इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाज जॉर्डन सिल्क को अंपायर ने आउट दिया। जॉर्डन सिल्क को भी इस कैच पर आउट होने का यकीन नहीं हो रहा था।

अंपायर ने दिया आउट तो उठे सवाल

बाउंड्री लाइन के बाहर जाकर हवा में कैच पकड़ने को कई लोग गलत बता रहे हैं। अंपायर ने आउट दिया तो क्रिकेट के नियम पर भी कई तरह के सवाल खड़े होने लगे। नेसेर ने इस कैच को लपकने के लिए गेंद को बाउंड्री लाइन से बाहर फेंकना चाहा, मगर गेंद में बाउंड्री लाइन को क्रॉस कर गई, मगर इसके बाद नेसेर बाउंड्री लाइन के अंदर ही हवा में उछलते हुए कैच तो दोबारा बाहर जाकर पकड़ लिया। अंपायर ने लंबे समय तक रिप्ले देखने के बाद बल्लेबाज को आउट करार दे दिया।

जानिए क्या कहता है नियम

पायरों के इस फैसले को कमेंट्री बॉक्स में मौजूद ग्लेन मैक्सवेल ने सही ठहराया। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताने की कोशिश की। एमसीसी ने भी 19.5.2 नियम का हवाला देते हुए अंपायर के फैसले को सही बताय़ा। नियम के मुताबिक खिलाड़ी और गेंद का पहला संपर्क बाउंड्री के अंदर होना चाहिए। इसके बाद भले ही खिलाड़ी बाहर जाकर भी हवा में रहकर कैच लेता है तो बल्लेबाज को आउट दिया जाता है। बता दें कि मेरीलबोन क्रिकेट क्लब के रूल नंबर 19.5.2 में इस तरह के कैच का नियम बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+