Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

300 करोड़ की एलिमनी और सरेआम थप्पड़, इस क्रिकेटर का हार्दिक पांड्या-शिखर धवन से महंगा तलाक

सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब है, यहाँ पुरानी यादें कब ताज़ा हो जाएं कोई नहीं जानता। इन दिनों पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) और उनकी पूर्व पत्नी काइली बोल्डी के तलाक की खबरें एक बार फिर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। यूजर्स भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के तलाक के बीच क्लार्क के उस ऐतिहासिक सेटलमेंट की चर्चा कर रहे हैं, जिसने कभी पूरी दुनिया को हिला दिया था।

साल 2020 के फरवरी महीने में क्लार्क और काइली ने अपनी 7 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, क्लार्क को इस तलाक के बदले में लगभग $40 मिलियन (करीब 300 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम राशि चुकानी पड़ी थी। इसमें सिडनी का उनका आलीशान पेंटहाउस और कई निवेश शामिल थे।

michael clarke

क्यों वायरल हो रही है यह खबर?

दरअसल, हाल ही में माइकल क्लार्क ने अपनी निजी जिंदगी के अकेलेपन और बेटी की परवरिश को लेकर कुछ भावुक बातें कहीं। इसके साथ ही, खेल जगत में हालिया बड़े तलाकों (जैसे सानिया मिर्जा, हार्दिक, शिखर धवन खबरें) के चलते फैंस पुराने मामलों की तुलना करने लगे हैं। लोग सर्च कर रहे हैं कि क्या वाकई क्लार्क का अपनी असिस्टेंट के साथ अफेयर ही इस टूटे रिश्ते की असली वजह थी?

माइकल और काइली की शादी 7 साल चली थी। 2020 में जब इनका तलाक हुआ, तो खबरें आई थीं कि क्लार्क के अपनी पर्सनल असिस्टेंट साशा जर्मन के साथ बढ़ते संबंधों की वजह से शादी में दरार आई।

विवादों ने नहीं छोड़ा पीछा

तलाक के बाद भी क्लार्क की लाइफ शांत नहीं रही। पिछले साल उनकी गर्लफ्रेंड जेड यर्ब्रो के साथ सड़क पर हुई लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन पर 'चीटिंग' (धोखाधड़ी) के आरोप लगे थे और प्रेमिका ने थप्पड़ मारा था। इस एक घटना ने क्लार्क के करियर और इमेज को काफी नुकसान पहुँचाया।

कैसा रहा माइकल क्लार्क का करियर

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का करियर काफी शानदार रहा था। टेस्ट में उन्होंने 115 मैचों में 28 शतकों सहित 8643 रन बनाए थे। उसी तरह वनडे में क्लार्क ने 245 मैचों में 7981 और टी20 में 34 मुकाबले खेलकर 488 रन बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 94 विकेट भी दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+