मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी ने WPL में रचा इतिहास, टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ किया कमाल
MI vs RCB: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास में एक बड़ा धमाका हुआ है। जिस एक जादुई आंकड़े के लिए फैंस और दुनिया भर की महिला क्रिकेटर साढ़े तीन साल से तरस रही थीं, उसे मुंबई इंडियंस की नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) ने हकीकत में बदल दिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ सोमवार को खेले गए मुकाबले में नेट साइवर-ब्रंट ने एक ऐसी 'विनाशकारी' पारी खेली जिसने न केवल स्टेडियम में सन्नाटा पसरा दिया, बल्कि विरोधी कप्तान स्मृति मंधाना को भी तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास का पहला सैकड़ा जमा दिया।

नेट साइवर-ब्रंट ने महज 57 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया। उनकी इस पारी की सबसे हैरान करने वाली बात उनकी टाइमिंग और ताकत थी-उन्होंने 16 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा और 1 गगनचुंबी छक्का लगाया। जब दुनिया भर के दिग्गज यह मान चुके थे कि WPL की पिचें शायद शतकों के लिए नहीं बनी हैं, तब इस इंग्लिश ऑलराउंडर ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें दुनिया की सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है।
मुंबई इंडियंस इस सीजन में संघर्ष कर रही थी और उनको कुछ बड़ा करना था। ऐसे में नेट साइवर-ब्रंट का यह शतक न केवल एक निजी रिकॉर्ड है, बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा संकेत बनाकर आया है। दूसरी ओर टेबल-टॉपर RCB के गेंदबाज इस 'तूफान' के सामने बेबस नजर आए। साइवर-ब्रंट की इस पारी ने साबित कर दिया है कि क्रिकेट के इस महाकुंभ में अब कोई भी रिकॉर्ड सुरक्षित नहीं है। क्या यह शतक WPL के आने वाले मैचों में शतकों की झड़ी लगाएगा?
🚨 NAT SCIVER-BRUNT - THE FIRST EVER CENTURION OF THE WPL HISTORY. 🚨pic.twitter.com/pgQ6sPnyFp
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 26, 2026
पहला शतक आ चुका है और अब अन्य प्लेयर्स का बल्ला चलना है। कहते हैं कि शुरुआत करने के बाद बाकी काम आसान हो जाता है। नेट साइवर ब्रंट ने शुरुआत तो कर दी है, अब यह देखना होगा किक इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक किसका आता है।












Click it and Unblock the Notifications