MI vs GT: कौन हैं 22 वर्षीय खूंखार खिलाड़ी दानिश मालेवर? रोहित शर्मा को किया रिप्लेस
MI vs GT: आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले मुंबई के खेमे से बड़ी खबर आई। पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की जगह दानिश मालेवार को मौका मिला।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-XI में एक ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हुई, जिसने अब तक एक भी प्रोफेशनल टी20 मैच नहीं खेला है। युवा खिलाड़ी दानिश मलेवार पहले ही मैच में खास नहीं कर पाए, गुजरात के गेंदबाज रबाडा ने उनको 2 रन के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया।

कौन हैं दानिश मालेवार? (Who is Danish Malewar)
विदर्भ से आने वाले दानिश मालेवार घरेलू क्रिकेट का वो उभरता सितारा हैं, जिसने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की नीलामी में दानिश को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था।
रिकॉर्ड्स जो दानिश को बनाते हैं स्पेशल
- डेब्यू पर दोहरा शतक: अगस्त 2025 में दलीप ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में दानिश ने 203 रनों की यादगार पारी खेली थी। वे विदर्भ के लिए डेब्यू मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने।
- फर्स्ट क्लास में रिकॉर्ड: उन्होंने केवल 16 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए थे, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है।
- टी20 का ट्रेलर दिखा चुके हैं: हालांकि दानिश ने अभी तक कोई आधिकारिक (Syed Mushtaq Ali) टी20 नहीं खेला है, लेकिन 'विदर्भ प्रो टी20 लीग' में उन्होंने 55 गेंदों पर नाबाद 120 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर यह साबित कर दिया कि वे टी20 फॉर्मेट के लिए ही बने हैं।
- जूनियर क्रिकेट के किंग: 2022/23 की कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने 1,171 रन बनाकर तहलका मचा दिया था।
क्यों बाहर बैठ गए रोहित शर्मा?
आरसीबी के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए थे। उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है। इसी वजह से वह पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर थे और आज भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
दानिश ओपन करते हुए आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं लेकिन आज वह रबाडा की गेंद पर आउट हो गए। दानिश की आक्रामक बल्लेबाजी शैली मुंबई के अटैकिंग ब्रांड ऑफ क्रिकेट में पूरी तरह फिट बैठती है।












Click it and Unblock the Notifications