16 करोड़ पर भारी 30 लाख का खिलाड़ी, PSL छोड़ा आया, IPL में छाया, टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

MI vs LSG IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने मौजूदा आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराकर लगातार पांच जीत दर्ज की। विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन एक नाम जिसने इस मुकाबले में फैंस को खासा प्रभावित किया, वो नाम है दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश का। कॉर्बिन बॉश ने अपने पहले ही मैच में दमदार प्रदर्शन किया।

16 करोड़ पर भारी 30 लाख का खिलाड़ी (MI vs LSG IPL 2025)

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या इस सीजन बल्ले से नाकाम रहे हैं। हालांकि, गेंद से उन्होंने कुछ विकेट जरूर झटके हैं। हार्दिक पंड्या लखनऊ के खिलाफ भी बल्ले से रन बनाने में असफल रहे। पंड्या को इस सीजन के लिए मुंबई की तरफ से 16 करोड़ से अदिक रुपये दिए गए हैं। जबकि कॉर्बिन बॉश को महज 30 लाख में टीम के साथ जोड़ा गया है। पहले मैच में कॉर्बिन बॉश ने एक विकेट लिया और 200.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। लिहाजा वह हार्दिक पंड्या पर भारी नजर आए।

MI vs LSG 1

कॉर्बिन बॉश कौन हैं?

कॉर्बिन बॉश अपनी तेज गेंदबाजी और मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। बॉश का टी-20 रिकॉर्ड शानदार है, जहां उन्होंने 86 मैच खेले और 59 विकेट लिए और बल्ले से अधिकतम 81 रन बनाने में सफलता हासिल की। वह अंडर-19 की दक्षिण अफ्रीका की विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। साल 2014 में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

कॉर्बिन बॉश ने जाहिर की खुशी

कॉर्बिन बॉश अपने आईपीएल डेब्यू से पहले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर चुके हैं। कॉर्बिन ने SA20 2025 सीज़न के दौरान एमआई केप टाउन के लिए खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई और टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट लिए। मैच के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कॉर्बिन ने अपने आईपीएल डेब्यू के बारे में जानने के बाद खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुझे सुबह सबसे पहले कोच महेला जयवर्धने के ज़रिए आधिकारिक तौर पर यह खबर मिली। मैं इससे बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए बहुत ख़ास एहसास है।

पीएसएल छोड़ आईपीएल खेलने आए

कॉर्बिन ने अब तक 86 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 59 विकेट लिए हैं और 81 रन का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। कॉर्बिन को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था। इसके बाद उन्होंने पीएसएल में खेलने का फैसला किया। लेकिन पीएसएल में शामिल होने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें साइन किया और वह पीएसएल छोड़ आईपीएल खेलने आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+