MI vs KKR: रोहित की आंधी में उड़ी शाहरुख़ की टीम! 13 साल का सूखा हुआ खत्म, मुंबई का ऐतिहासिक रन चेज
MI vs KKR Live Score: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज के मुकाबले में केकेआर को पहले बैटिंग करने का मौका मिला, लेकिन बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपना सबसे सफल रन चेज कर इतिहास रच दिया।
फिन एलेन ने डेब्यू करने वाले गेंदबाज अल्लाह गजनफर को आड़े हाथों लेते हुए 2 छक्के और 1 चौके जमाया और केकेआर का स्कोर 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 31 रनों तक पहुंचा दिया। यहां से हार्दिक पांड्या ने चौथे ओवर में 26 रन दे डाले, केकेआर का स्कोर 50 का स्कोर पार कर गया।

फिन एलन 17 गेंदों में 37 रन बनाकर चले गए, उनके अलावा उनके बाद कैमरन ग्रीन 18 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे ने तूफानी फिफ्टी जमाकर 9 ओवर में 110 रनों तक स्कोर पहुंचा दिया।
रहाणे चमके (MI vs KKR)
रहाणे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 40 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। उनके बाद अंगकृष रघुवंशी का बल्ला भी चला और एक और फिफ्टी आई। वह 29 गेंदों में 51 रन बनाकर चलते बने। अंक में रिंकू सिंह ने अपना रंग दिखाया। उन्होंने 21 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए और केकेआर का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन तक पहुंचा। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट झटके।
रोहित की आई आंधी (MI vs KKR)
जवाबी पारी में खेलते हुए रोहित शर्मा ने मुंबई को धाकड़ शुरुआत दिलाई। उन्होंने रयान रिकलटन के साथ मिलकर पहले 6 ओवर में 80 रन बनाए। रोहित ने 23 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों से अपनी फिफ्टी पूरी कर ली और केकेआर के गेंदबाजों को पीछे धकेल दिया। रोहित ने 6 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 38 गेंदों में 78 रन जड़े। उनके साथ खेल रहे रिकलटन भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 43 गेंदों में 81 रन बनाकर केकेआर के सपनों पर पानी फेर दिया।
सूर्या ने 16 और तिलक वर्मा ने 20 रनों की पारी खेली। अंत में हार्दिक ने नाबाद 18 रन बनाए और मुंबई ने 5 गेंद शेष रहते अपना सबसे सफल आईपीएल रन चेज कर लिया। मुंबई ने 14 साल बाद अपना ओपनिंग आईपीएल मुकाबला जीत लिया। पूरी तरह से मुंबई इंडियंस ने इस मैच में अपना दबदबा दिखाया और 6 विकेट से मैच जीता।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजराबानी।












Click it and Unblock the Notifications