MI vs GT: बैन हटने के बाद भी कगिसो रबाडा गुजरात के लिए क्यों नही खेल रहे? कारण आया सामने
MI vs GT: नशीली दवाओं का सेवन करने के कारण कगिसो रबाडा के ऊपर बैन लगा था और वह आईपीएल छोड़कर अपने देश लौट गए थे। इसके बाद उनके बैन की अवधि पूरी होने के बाद वापस भारत लौट आए। रबाडा एक बार फिर से भारत में आकर आईपीएल का हिस्सा बन गए।
गुजरात टाइटंस में उनको शामिल किया गया है और मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज के मैच में वह नहीं खेल रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि जब बैन हटा दिया गया है, तो रबाडा क्यों नहीं खेल रहे हैं। इसके पीछे का बड़ा कारण भी सामने आ गया है।

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने स्थिति साफ़ कर दी है। गिल ने बता दिया कि रबाडा क्यों टीम से बाहर हैं। टॉस के समय गिल ने बताया कि रबाडा वापस आ गए हैं लेकिन गेम के लिए तैयार होने को उन्हें कुछ और अभ्यास सेशन की आवश्यकता है। इस वजह से आज नहीं खेल रहे हैं।
गुजरात की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव भी देखने को मिला। वॉशिंगटन सुंदर की जगह अरशद को लाया गया। उधर हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में कोई बदलाव नहीं किया गया। नियमित जीत दर्ज कर रही मुंबई की टीम में पांड्या ने बदलाव करने का जरूरत महसूस नहीं की।
इस सीजन आईपीएल में रबाडा ने ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं। दो ही मैच खेलने का मौका उनको मिला था और 2 विकेट हासिल हुए। गुजरात की टीम जीत दर्ज करते हुए अगले चरण में जाने का प्रयास कर रही है। इस वजह से भी रबाडा को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना उचित नहीं समझा।
टॉस जीतकर गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। मुंबई इंडियंस के दोनों ओपनर रिक्लेटन और रोहित शर्मा आउट हो गए। दोनों ने क्रमशः 2 और 7 रन बनाए। रोहित से उम्मीदें थीं लेकिन दर्शकों को उन्होंने निराश किया।












Click it and Unblock the Notifications