Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी को लेकर सुरेश रैना ने किया बड़ा खुलासा, बताया आतिशी पारी का राज

IPL 2023 Latest Update: सुरेश रैना ने दावा किया है कि सूर्यकुमार यादव गेंदबाजों के मनोविज्ञान के साथ खेलते हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले आईपीएल शतक के साथ सूर्या ने 49 गेंदों पर 103 रन बनाए।

suryakumar yadav

MI vs GT, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 57वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर मिस्टर 360 वाला प्रदर्शन दिखाकर सभी को हैरान कर दिया। एमआई के विस्फोटक बल्लेबाज ने मुकाबले में आतिशी पारी खेलते हुए 49 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए। इस पारी को लेकर पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने सूर्यकुमार की जमकर प्रशंसा की है।

गुजरात के खिलाफ सूर्यकुमार ने 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 103 रनों की आतिशी पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके बाद से बल्लेबाज की हर कोई तारीफ कर रहा है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने कहा कि, सूर्यकुमार यादव गेंदबाज के मनोविज्ञान (Psychology) के साथ खेलते हैं।

पिछले कुछ मैच से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं सूर्यकुमार
सूर्यकुमार इस सीजन में मुंबई के लिए पिछले कुछ मैचों से शानदार फॉर्म में रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन अर्द्धशतक बनाए। सूर्या ने टीम को आरसीबी (RCB), पीबीकेएस (PBKS) और आरआर (RR) पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने जीटी के खिलाफ मैच में भी इस फॉर्म को जारी रखा।

सचिन तेंदुलकर को पसंद आया सूर्या का शॉट
मुंबई के 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कुछ ऐसे शॉट्स भी खेले जोकि क्रिकेट के दिग्गजों को काफी पसंद आए, जिनमें एक महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी हैं। उन्हें सूर्या के बल्ले से निकले शॉट्स ने काफी प्रभावित किया। 19वें ओवर में मोहम्मद शमी के खिलाफ उनके छक्के ने भारतीय दिग्गज से भरपूर प्रशंसा मिली। सूर्यकुमार ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्के के साथ अपना पहला आईपीएल शतक बनाया।

इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ एमआई का स्कार 218 पर पहुंचा गया, जोकि जीटी के लिए बहुत ज्यादा साबित हुआ। हालांकि, इस दौरान अंत में राशिद खान की तेजतर्रार पारी भी देखने को मिली, लेकिन ये जीत के लिए काफी साबित नहीं हुई, और आखिर में मुंबई में घरेलू टीम के खिलाफ 27 रन से हार का सामना करना पड़ा।

रैना ने Jio Cinema पर मैच के बाद सूर्यकुमार की प्रशंसा की और दावा किया कि एमआई का बल्लेबाज गेंदबाज के मनोविज्ञान के साथ खेलता है। सीएसके के पूर्व स्टार ने यह भी दावा किया कि 32 वर्षीय एक बार फिर शांति के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'जिस तरह से उन्होंने गेंद को मैदान के चारों ओर उछाला।'

ये भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग ने LSG को बताया टूनार्मेंट की सबसे बैलेंस्ड टीम, घरेलू पिच पर प्रदर्शन को लेकर किया बड़ा खुलासा

उन्होंने आगे कहा कि, 'आज वो एक बार फिर संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे। उनका दृष्टिकोण अच्छा था, उनका इरादा अच्छा था, जोकि परिणाम में दिखता है। उन्होंने 49 गेंदों में 103 रनों के लिए गेंद को मैदान के चारों तरफ हिट किया और उन्होंने इसे अपने खास जश्न के साथ खत्म किया।'

Recommended Video

    IPL 2023: Rahul Tripathi ने Avesh Khan को लगाया अटपटा शॉट, देखें पूरा वीडियो | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+