MI vs DC: लगातार खराब प्रदर्शन की आखिर क्या है वजह? पोंटिंग-गांगुली की जोड़ी फिर फ्लॉप

MI vs DC Delhi Capitals lost 4th match: दिल्ली कैपिटल का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। ऋषभ पंत की वापसी के बाद दिल्ली कैपिटल्स से इस सीजन बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को मायूसी ही किया है। दिल्ली कैपिटल्स रविवार 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीजन का अपना चौथा मुकाबला गंवा बैठी।

मुंबई से मिली हार

मुंबई के खिलाफ एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की शुरुआत भी दिल्ली की हार के साथ हुई थी। पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली की टीम जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सकी। पंजाब किंग्स के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी दिल्ली को एक करीबी मैच में हार झेलनी पड़ी थी।

MI vs DC 1

पांच में से चार में मिली हार

मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली की टीम अपना तीसरा मुकाबला जीतने में सफल रही। लेकिन चौथे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। दिल्ली की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 100 से अधिक रनों से मुकाबला गंवा बैठी। चौथे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली की टीम को निराशा ही हाथ लगी है।

गांगुली-पोंटिंग की जोड़ी फ्लॉप

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप दिलाने वाले रिकी पोंटिंग की जोड़ी इस सीजन भी फ्लॉप साबित रही है। इन दोनों दिग्गजों के होते हुए भी दिल्ली की प्लेइंग इलेवन अब तक संतुलित नजर नहीं आई है। दिल्ली कैपिटल्स के टीम में लगातार फेरबदल हो रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सबसे बड़े मैच विनर एनरिक नॉर्खिया इस सीजन सबसे महंगे साबित रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्होंने अपने आखिरी ओवर में 32 रन खर्च किए थे। मुंबई के खिलाफ हार की सबसे बड़ी वजह उनके द्वारा फेंका गया यह ओवर ही रहा।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर नजर डालें तो टीम के पास कई धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन सही कॉबिंनेशन नहीं हो पाने के कारण टीम को अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। ऋषभ पंत की वापसी के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में कुछ भी पॉजिटिव दिखाई नहीं पड़ता है। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी काफी हद तक डेविड वार्नर और ऋषभ पंत पर निर्भर है। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा दिल्ली के पास कोई भी भरोसेमंद खिलाड़ी नजर नहीं आता।

ट्रिस्टन स्टब्स ने किया इंप्रेस

हालांकि ट्रिस्टन स्टब्स ने इस सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को काफी हद तक मैच में बनाए रखा था। गेंदबाजी की बात करें तो खलील अहमद और ईशांत शर्मा का इस्तेमाल दिल्ली कैपिटल्स अब तक सही तरीके से कर रही है। लेकिन कुलदीप यादव मुकेश कुमार का चोटिल होना दिल्ली के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।

सही खिलाड़ियों पर नहीं लगाया दांव

दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली ने मिनी ऑक्शन के दौरान कई युवा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का काम किया था। लेकिन अब तक इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन साधारण ही रहा है। सुमित कुमार को दिल्ली की टीम ने शुरुआती कुछ मुकाबले में प्लेइंग 11 में जगह दी थी। लेकिन गेंद और बल्ले दोनों से ही सुमित कुमार फ्लॉप रहे। अब देखना दिलचस्प होगा कि लगातार मैच गंवाने के बाद दिल्ली की टीम आईपीएल 2024 में कैसे वापसी करती है। पिछले सीजन की तरह दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन भी सबसे कमजोर टीम बनकर सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+