MI vs DC: चौथी हार के बाद खुद को नहीं रोक पाए कप्तान ऋषभ पंत, टीम की सबसे बड़ी गलती का किया खुलासा

MI vs DC Rishabh Pant: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। 7 अप्रैल यानी कि रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 29 रनों से जीत मिली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए थे। जिसे हासिल करने में दिल्ली की टीम नाकाम रही और 29 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।

दिल्ली को मिली चौथी हार

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक कुल पांच मुकाबले खेले हैं जिनमें से चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा लगातार दूसरी बार हुआ है जब कोई टीम दिल्ली कैपिटल्स पर पूरी तरह से हावी नजर आई है। मुंबई इंडियंस से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी बड़े अंतर से मुकाबला गंवा बैठी थी।

MI vs DC 1

इस वजह से मिली हार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत निराश नजर आए। हार के बाद पंत ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने पावर प्ले के दौरान उतने रन नहीं बनाए, जितने बनाने चाहिए थे। उसके बाद हमने मैच पलटने की कोशिश जरूर की। लेकिन जब आपको 15 से 16 रन हर ओवर में बनाना होता है तो चेज करते हुए यह काफी कठिन काम हो जाता है। ऋषभ पंत ने बताया कि पावर प्ले में बल्लेबाजों द्वारा तेजी से रन नहीं बनाया गया जो हार की सबसे बड़ी वजह रही।

पंत ने कही दिल की बात

ऋषभ पंत ने आगे कहा कि टी-20 फॉर्मेट में एक ओवर पूरी मैच को बदल कर रख देता है। या तो हम ब्लेमगेम खेल सकते हैं या फिर उसमें सुधार कर सकते हैं। बल्लेबाजी के लिए विकेट बहुत ही बेहतरीन था और गेंदबाजी को स्लोअर्स वन जैसे वेरिएशन ट्राई करने की जरूरत थी। हमने पावर प्ले में बैटिंग और डेथ ओवर में गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+