MI vs CSK: संजू सैमसन ने उड़ाया गर्दा, सीजन का दूसरा शतक जड़कर दिखाया दम, बनाए कई रिकॉर्ड

MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है लेकिन संजू सैमसन ने अपने बल्ले से जलवा दिखाने का काम किया है, मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए सैमसन ने धुआंधार शतकीय पारी खेल डाली। इस सीजन संजू सैमसन का यह दूसरा सैकड़ा है।

संजू सैमसन ने इस सीजन का दूसरा सैकड़ा जमाया है लेकिन आईपीएल में ओवरऑल उनका पांचवां शतक है। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उनके बल्ले से यह आठवां सैकड़ा आया है। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। रोहित ने भी 8 टी20 शतक जड़े हैं।

sanju samson

आईपीएल में सर्वाधिक शतक जड़ने का कीर्तिमान विराट कोहली के नाम है, उन्होंने 8 शतक जड़े हैं। जोस बटलर ने 7, क्रिस गेल ने 6 और केएल राहुल ने 5 शतक जड़े हैं। इन दिग्गजों के साथ अब सैमसन का नाम भी शामिल हो गया है। आज उन्होंने अपनी नाबाद 101 रनों की पारी में 54 गेदों का सामना किया। जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

वॉटसन के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन

संजू सैमसन ने उन बल्लेबाजों की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करा लिया, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दो शतक जड़े हैं। इस सूची में शेन वॉटसन, मुरली विजय और रुतुराज गायकवाड़ हैं। इन सभी प्लेयर्स ने चेन्नई के लिए 2-2 शतकीय पारियां खेली। एक सीजन में दो शतक के मामले में वह चेन्नई के दूसरे खिलाड़ी हैं। वॉटसन ने साल 2018 में दो शतक जमाए थे।

संजू सैमसन इकलौते शतकवीर

संजू सैमसन आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शतक जड़ने वाले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कीर्तिमान ऋतुराज गायकवाड़ के नाम था, जिन्होंने मुंबई के विरुद्ध सर्वाधिक 88 रनों की पारी खेली थी। यानी चेन्नई के किसी बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ने में 18 सालों से ज्यादा समय लग गया। वह आईपीएल इतिहास के ऐसे नौवें बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में एक से ज्यादा शतक जड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+