MI vs CSK Match Prediction: मुंबई और चेन्नई IPL मैच की बेस्ट टीम, जानिए किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: आज यानी शनिवार को आईपीएल 2023 डबल-हेडर का दिन है। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा,जबकि दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।

Mumbai Indians vs Chennai Super King

MI vs CSK, IPL 2023: आईपीएल 2023 का 12वां मैच मुंबई और चेन्नई के बीच 8 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दर्शकों की नजर बनी हुई है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी आमने-सामने होंगे। मुंबई सीजन की पहली हार से सबक लेते हुए आज नई रणनीति के साथ मैदान में नजर आएगी, वहीं चेन्नई भी वाइड और नो बॉल जैसी गलती को दोहराना नहीं चाहेगी।

आईपीएल में अब तक दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 34 मैच खेले हैं
रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को अपने सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आठ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रन से हराकर मैच में उतरेगी। आईपीएल में अब तक दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 34 मैच खेले हैं, जिसमें से 20 मुंबई ने जीते हैं और 14 चेन्नई ने जीते हैं। कप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर आज के मुकाबलो को जीतने की चुनौती होगी। इसके अलावा चेन्नई भी अपने गेंदबाजी विभाग में बड़े बदलाव के साथ मैदान में नजर आ सकती है।

मुंबई और चेन्नई IPL मैच में किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान

  • कप्तान- रुतुराज गायकवाड़
  • उप-कप्तान- रवींद्र जडेजा
  • विकेटकीपर- ईशान किशन, एमएस धोनी
  • बल्लेबाज- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, मोईन अली, तिलक वर्मा
  • ऑलराउंडर- मोइन अली, रवींद्र जडेजा
  • गेंदबाज- जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, राजवर्धन हैंगरगेकर

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स मैच किस समय शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच को JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
एमएस धोनी (कप्तान) डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन , पीयूष चावला, डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम
एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह , प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल, भगत वर्मा, सिसंडा मागला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+