MI vs CSK: धमाकेदार जीत के बावजूद टेंशन में धोनी की टीम, 30 करोड़ 25 लाख खर्चने के बावजूद हुआ नुकसान!
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। चेन्नई ने मुंबई को वानखेड़े के मैदान पर आसानी से हराने का काम किया।

MI vs CSK, 12th Match, Indian Premier League 2023: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अजिंक्य रहाणे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल की। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जिसे सीएसके की टीम ने तीन विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया।
बेन स्टोक्स एक हफ्ते के लिए हुए टीम से बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मुंबई के खिलाफ भले ही जीत मिली हो, लेकिन इस बीच टीम को एक बुरी खबर भी मिली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेन स्टोक्स प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। अब स्टोक्स को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रही है। स्टोक्स चोटिल होने के कारण आने वाले एक हफ्ते तक आईपीएल मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ऐसे में चेन्नई को बेन स्टोक्स की कमी खल सकती है।
दीपक चाहर हुए फिर इंजर्ड
पिछले लंबे समय से दीपक चाहर इंजरी के कारण भारतीय टीम से बाहर ही हैं। आईपीएल में उनकी वापसी के साथ उम्मीद लगाई जा रही थी कि चाहर एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब होंगे। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं पड़ रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ एक ही ओवर फेंका और 10 रन देने का काम किया। लेकिन इसके बाद वह इंजर्ड होकर बाहर चले गए।
धोनी से ज्यादा मिलती है सैलरी
चेन्नई सुपर किंग्स में दीपक चाहर और बेन स्टोक्स और महेंद्र सिंह धोनी से अधिक सैलरी मिलती है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ की भारी-भरकम रकम देकर दीपक चाहर को खरीदा था। वहीं बेन स्टोक्स को टीम ने इस साल मिनी ऑक्शन में 16 करोड़ 25 लाख देकर खरीदा था। इन दोनों खिलाड़ी पर चेन्नई ने कुल 20 करोड़ 25 लाख खर्च किए हैं। चेन्नई को इस सीजन इन दोनों ही खिलाड़ी से अब तक मैच विनिंग प्रदर्शन नहीं मिल पाया है। वहीं अब दोनों खिलाड़ी चोटिल होने के कारण आने वाले कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications