Asia Cup 2023: एशिया कप का शेड्यूल जारी, 2 सितंबर को होगा भारत-पाक का हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कब होगा फाइनल
Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप 2023 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एशिया कप 2023 शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल (Hybrid model) के तहत खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान (Pakistan) में खेले जाएंगे, जबकि अन्य 9 मुकाबले श्रीलंका (Sri Lanka) में आयोजित होने हैं।
दो सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
टूर्नामेंट के शेड्यूल के अनुसार, पाकिस्तान (Pakistan) का पहला मैच 30 अगस्त को नेपाल (Nepal) के साथ होगा। एशिया कप 2023 के तहत इंडिया और पाकिस्तान का मैच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। कैंडी में पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-ऑक्टेन ग्रुप-स्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

30 अगस्त से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा टूर्नामेंट
टूर्नामेंट 30 अगस्त से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा। कुल 13 वनडे मैचों वाले इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल हिस्सा लेंगे। इस वर्ष टूर्नामेंट में तीन-तीन टीमों के दो समूह होंगे और शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण में पहुंचेंगी। सुपर फोर की शीर्ष दो टीमें 17 सितंबर को फाइनल खेलेंगी।
जय शाह ने ट्वीट कर जताई खुशी
एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी करते हुए जय शाह ने ट्वीट कर लिखा, मुझे बहुप्रतीक्षित पुरुष वनडे AsiaCup2023 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो विभिन्न देशों को एक साथ बांधने वाली एकता और एकजुटता का प्रतीक है! आइए क्रिकेट की उत्कृष्टता के जश्न में शामिल हों और हम सभी को जोड़ने वाले बंधनों को संजोएं।
एशिया कप के आयोजन स्थल को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच महीनों तक चली खींचतान के बाद आखिरकार हाइब्रिड मॉडल को बीसीसीआई सहित सभी हितधारकों ने स्वीकार कर लिया। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने पिछले महीने घोषणा की थी कि भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा और पाकिस्तान केवल चार मैचों की मेजबानी करेगा। इस बीच श्रीलंका टूर्नामेंट के नौ मैच आयोजित करेगा।यहां एशिया कप 2023 का पूरा शेड्यूल है:
ग्रुप स्टेज मुकाबले
- पाकिस्तान बनाम नेपाल, बुधवार, 30 अगस्त, मुल्तान
- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, गुरुवार, 31 अगस्त, कैंडी
- पाकिस्तान बनाम भारत, शनिवार, 2 सितंबर, कैंडी
- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, रविवार, 3 सितंबर, लाहौर
- भारत बनाम नेपाल, सोमवार, 4 सितंबर, कैंडी
- अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, मंगलवार, 5 सितंबर, लाहौर
सुपर 4एस
- A1 बनाम B2, बुधवार, 6 सितंबर, लाहौर
- बी1 बनाम बी2, शनिवार, 9 सितंबर, कोलंबो
- A1 बनाम A2, रविवार, 10 सितंबर, कोलंबो
- ए2 बनाम बी1, मंगलवार, 12 सितंबर, कोलंबो
- A1 बनाम B1, गुरुवार, 14 सितंबर, कोलंबो
- ए2 बनाम बी2, शुक्रवार, 15 सितंबर, कोलंबो
फाइनल मुकाबला
- सुपर 4एस 1 बनाम सुपर 4एस 2, शुक्रवार, 17 सितंबर, कोलंबो












Click it and Unblock the Notifications