Suryansh Shedge: मैदान पर छक्कों की झड़ी लगाने वाले ने किया डेब्यू, प्रीति जिंटा ने ऑक्शन में दिए थे इतने पैसे
who is Suryansh Shedge: पंजाब किंग्स ने विस्फोटक ऑलराउंडर सूर्यांश शेड्गे को पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का काम किया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने दमदार प्रदर्शन से अलग छाप छोड़ने वाले सूर्यांश शेड्गे आईपीएल में जलवा बिखरने को बेकरार होंगे। सूर्यांश शेड्गे को लेकर ऐसा कहा जाता है कि वह चौके से ज्यागा छक्के लगाने में विश्वास करते हैं।
प्रीति जिंटा ने दिए थे इतने पैसे (who is Suryansh Shedge)
सूर्यांश शेड्गे को आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। श्रेयस अय्यर शेडगे को अच्छे से जानते हैं। इन दोनों खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में अय्यर ने अपने इस मैच विनर खिलाड़ी पर भरोसा जताया है। सूर्यांश शेड्गे पंजाब के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

कौन हैं सूर्यांश शेड्गे
सूर्यांश शेड्गे मुंबई के रहने वाले हैं और उन्होंने मुंबई के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया है। सूर्यांश शेडगे ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में 8 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए थे जबकि विदर्भ के खिलाफ मुकाबले में 12 गेंदो पर ताबड़तोड़ 36 रन ठोक दिए थे। इनके जोरदार प्रदर्शन की बदौलत ऑक्शन में इन पर फ्रेंचाइजियों की नजरें पड़ी और आखिरकार पंजाब ने सूर्यांश शेड्गे को अपने साथ जोड़ा।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद।












Click it and Unblock the Notifications