क्रिकेट में भी पंजाब दी कुड़ियों का जलवा! हरलीन और हरमनप्रीत में कौन किस पर भारी?

Harleen Deol: भारतीय महिला टीम में प्रतिभा के मामले में कई प्लेयर्स को देखा गया है। मिताली राज उनमें सबसे बड़ा नाम है। मिताली ने अपने बल्ले से कई कीर्तिमान बनाए हैं। उसी तरह गेंदबाजी की बात करें, तो झूलन गोस्वामी का नाम सबसे पहले आता है। उनकी धारदार गेंदबाजी अहम रही है।

झूलन और मिताली रिटायर हो गई हैं लेकिन उनके अलावा स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने भी टीम के लिए बेहतरीन काम किया है। हरमनप्रीत कौर 36 वर्ष की हैं और कुछ सालों में यह विरासत किसी और को देनी होगी। नई पौध भी तैयार हो रही है और उनमें पंजाब की ही एक सुंदर खिलाड़ी का नाम आना लाजमी है।

harleen deol

21 जून 1998 को हरलीन का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। कम उम्र में ही भारतीय टीम में हरलीन ने डेब्यू कर लिया था। फरवरी 2019 में हरलीन ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट से डेब्यू किया था। उसके बाद कुछ मौकों पर अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने का काम किया है। 2021 में सीमा रेखा पर उनका कैच बेस्ट माना गया था। हरलीन और हरमनप्रीत दोनों पंजाब से हैं, उनके बीच एक छोटा तुलनात्मक अध्ययन किया गया है।

नेटवर्थ कर देगी हैरान

हरलीन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। कम मैचों के बाद भी उनकी नेटवर्थ करोड़ों की है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ 8 करोड़ से ज्यादा की है। आईपीएल से 40 लाख कमाने वाली हरलीन को 10 लाख रुपये बीसीसीआई से मिलते हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट से मिलने वाली फीस अलग है।

गेंदबाजी में है काफी विविधता

जहाँ तक उनके खेल की बात है, तो वह लेग ब्रेक और ऑफ़ स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी करती हैं और बतौर ऑल राउंडर खेलती हैं। हरलीन के पास गूगली भी हैं। टी20 में 24 मैचों में उन्होंने 251 रन बनाने के अलावा 6 विकेट झटके हैं। वनडे के 16 मैचों में 437 रन बनाने के अलावा 2 विकेट भी उन्होंने झटके हैं।

हरमनप्रीत की नेटवर्थ और करियर

हरमनप्रीत कौर भी पंजाब से आती हैं और उनकी नेटवर्थ ज्यादा है। करीबन 24 करोड़ रुपये की सम्पत्ति हरमनप्रीत के पास हैं। 50 लाख सालाना उनको बीसीसीआई से मिलते हैं। इसके अलावा मैच फीस और ब्रांड्स एंडोर्समेंट भी हैं। मुंबई इंडियंस से महिला प्रीमियर लीग में उनको 1 करोड़ 80 लाख मिलते हैं।

लम्बे समय से भारत के लिए खेल रहीं, हरमन ने तीनों फॉर्मेट में रन बनाए हैं। टेस्ट में 6 मैचों में उनके नाम 6 मैचों में 200 रन हैं। वनडे में 141 मैचों में 3803 और टी20 में 178 मैचों में 3589 रन उनके नाम हैं। आंकड़ों और नेटवर्थ दोनों के मामले में वह हरलीन से काफी आगे हैं लेकिन युवा क्रिकेटर के पास अभी पूरा करियर पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+