VIDEO: 'मुझे धोनी पसंद हैं और मैं उनसे प्यार करती हूं', एक्ट्रेस ने सरेआम माही को लेकर कही दिल की बात

Meenakshi Chaudhary video viral: चेन्नई सुपर किंग्स का साल 2025 का आईपीएल सफर निराशाजनक रहा। टीम के खराब प्रदर्शन के कई कारण थे जिनकी वजह से उनकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। सबसे पहले टीम की रणनीति में बदलाव का अभाव था। पिछले सीजन की तुलना में इस बार चेन्नई ने नई परिस्थितियों के हिसाब से रणनीति में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं किया।

चेन्नई से हुई कई गलतियां (Meenakshi Chaudhary video viral)

इसके अलावा टीम के खराब प्रदर्शन की वजह अनुभवी खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म होना था। डेविन कान्वे, रचिन रविंद्र और शिवम दुबे जैसे दिग्गजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिससे टीम को भारी नुकसान हुआ। चेन्नई ने अपने नए खिलाड़ियों पर देर से भरोसा किया। सीएसके ने नए और युवा खिलाड़ियों को शुरुआत में मौका नहीं दिया, जिसका नतीजा यह रहा कि टीम में बदलाव हित में नहीं रहा।

Meenakshi Chaudhary 1

एक्ट्रेस ने धोनी पर लुटाया प्यार

लंबे समय बाद एक बार फिर धोनी आईपीएल में चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं। भले ही टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हो, लेकिन अभी भी धोनी की एक झलक पाने को स्टेडियम में बड़ी तादाद में फैंस पहुंच रहे हैं। इस बीच साउथ एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी ने धोनी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने धोनी पर जमकर प्यार लुटाते हुए उन्हें अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी की बड़ी फैन हैं मीनाक्षी

एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी ने एमएस धोनी को लेकर अपनी भावनाओं का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि धोनी उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं, और उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि वह किसी भी टीम के लिए खेलें। मीनाक्षी ने धोनी की खेल की समझ की सराहना की। वह मानती हैं कि धोनी की खेल में जो स्थिरता और आत्मविश्वास है, वह किसी भी खिलाड़ी को प्रेरित कर सकता है। इसके अलावा मीनाक्षी ने यह भी कहा कि वह धोनी से बेहद प्यार करती हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+