वनडे मैच देखने वाले फैंस की संख्या में भारी गिरावट, क्या वर्ल्ड कप के बाद कम हो जाएंगे वनडे मुकाबले!

ODI cricket Latest updates: टी-20 के आगमन से टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर बड़ा फर्क पड़ा है। पहले टेस्ट और वनडे मैच देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते थे। लेकिन अब टी-20 का जमाना है। दुनिया भर में टी-20 के कई क्रिकेट लीग खेले जा रहे हैं। यही वजह है कि टी-20 के मुकाबले अब वनडे क्रिकेट का रोमांच कम हो गया है।

वनडे मैच में होगी कटौती: आने वाले समय में दो देशों के बीच खेले जाने वाले वनडे सीरीज में कटौती देखने को मिल सकती है। क्रिकेट से जुड़े बड़े फैसले और नियम बनाने वाले मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे मुकाबलों को कम करने की नसीहत दी है। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने आईसीसी के सामने वनडे क्रिकेट को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।

ODI cricket 1

क्रिकेट की वेल्यू को बढ़ाने की कोशिश: मेरिलबोन क्रिकेट क्लब यानी एमसीसी की नेतृत्व करने वाले पूर्व दिग्गज माइक गेटिंग की कमेटी ने वनडे क्रिकेट की वेल्यू को बनाए रखने के लिए इसे कम करने की मांग की है। लगातार वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज होने के कारण खिलाड़ियों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। कुछ खिलाड़ी टी-20 लीग के कारण देश के लिए वनडे मैच खेलने से भी इनकार कर चुके हैं।

2027 तक का प्लान है रेडी: आईसीसी की ओर से 2027 तक का कार्यक्रम बनाया जा चुका है। लिहाजा इसके बाद वनडे मैचों में कमी देखने को मिल सकती है। वनडे क्रिकेट देखने वाले दर्शकों में भी भारी कमी देखने को मिल रही है। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब को यह डर है कि अगर वनडे क्रिकेट को लगातार खिलाया जाता है तो इसका स्तर पूरी तरह से गिर जाएगा।

लिया जा सकता है बड़ा फैसला: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी भी इस कमेटी का हिस्सा हैं। कमेटी के सभी मेंबर की तरफ से इस बात पर सहमति जताई गई है। वर्ल्ड कप 2027 के बाद दो देशों के बीच होने वाले वनडे सीरीज की संख्याओं को कम किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+