IND vs BAN: खूंखार खिलाड़ी का भारतीय टीम में डेब्यू, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में 2 नये खिलाड़ी शामिल
India vs Bangladesh: ग्वालियर में भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम की तरफ से एक खिलाड़ी का डेब्यू देखने को मिला है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस पर आने के बाद इसकी घोषणा की और बताया कि प्लेइंग इलेवन से किसे बाहर रखा गया है।
भारतीय कप्तान ने ग्वालियर के नए मैदान और पिच को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि घरेलू कंडीशंस में वापस आकर अच्छा लग रहा है। युवा खिलाड़ी ऊर्जा से भरे हुए हैं और सीखने की ललक भी उनके अंदर भरी हुई है।

सूर्या ने बताया कि टीम में हर्षित राणा, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और जितेश शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है। आईपीएल में अपनी खतरनाक गेंदों से बल्लेबाजों के नाक में दम करने वाले मयंक यादव को अंततः डेब्यू करने का मौका मिल गया है। मयंक यादव के लिए यह ऐतिहासिक दिन है।
मयंक यादव के अलावा नितीश रेड्डी का भी डेब्यू हुआ है। उन्होंने आईपीएल में प्रभावित किया था। उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हुई है। इस तरह भारतीय टीम में युवा प्लेयर्स की भरमार है। बांग्लादेश के लिए काम आसान नहीं होने वाला है।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव












Click it and Unblock the Notifications