Irani Cup 2022: मैच के दौरान मयंक अग्रवाल के सिर पर लगी गेंद, ले जाना पड़ा अस्पताल
भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल इंटरनेशनल लेवल पर अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। भारत की ओर से टेस्ट मुकाबलों में उन्हें कई मौके मिले। लेकिन वह उन मौकों को भुनाने में सफल नहीं हो सके।
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल इंटरनेशनल लेवल पर अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। भारत की ओर से टेस्ट मुकाबलों में उन्हें कई मौके मिले। लेकिन वह उन मौकों को भुनाने में सफल नहीं हो सके। भले ही इंटरनेशनल लेवल पर मयंक अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हों, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में मयंक अग्रवाल एक बड़ा नाम है। आईपीएल में वह पंजाब किंग्स के लिए इस साल कप्तानी करते भी नजर आए थे।

मयंक अग्रवाल के सिर पर लगी गेंद
सौराष्ट्र और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रविवार को मयंक अग्रवाल सिर पर गेंद लगने के कारण चोटिल हो गए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। मयंक एहतियातन स्कैनिंग के लिए अस्पताल गए थे। मयंक की किस्मत रही कि गेंद से उन्हें कोई बड़ी इंजरी नहीं हुई वर्ना उनकी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाती।

स्कैन के लिए ले जाया गया अस्पताल
स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी कप 2022 मैच के दूसरे दिन सौराष्ट्र की दूसरी पारी की शुरुआत से ठीक पहले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के सिर पर थ्रो लग गया और उन्हें एहतियाती स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। खेल पत्रकार अमोल करहदकर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी शेयर की। मयंक अग्रवाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

गंभीर चोटिल होने से बचे मयंक अग्रवाल
इसके बाद अमोल करहड़कर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मयंक अग्रवाल को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और उनकी स्कैन रिपोर्ट सामान्य है। भारतीय टीम के लिए 21 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेल चुके मयंक अग्रवाल ने चेतन सकारिया की गेंद पर आउट होने से पहले पहली पारी में 11 रन बनाए थे। मयंक अग्रवाल की कोशिश एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने पर होगी।












Click it and Unblock the Notifications