सिडनी टेस्ट से पहले कोविड पॉजिटिव हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ, फिर भी रखा प्लेइंग इलेवन में

ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ सिडनी टेस्ट से पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए, लेकिन इसके बाद भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया।

Matthew Renshaw Covid Positive

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में शुरू हुए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया गया, जिसका टॉस से कुछ देर पहले ही कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ सिडनी टेस्ट से पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए, लेकिन इसके बाद भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया। हालांकि मैच के दौरान वो टीम के बाकि खिलाड़ियों से अलग ही बैठे दिखे।

मैच से पहले ही अस्वस्थ से थे मैथ्यू रेनशॉ

26 साल के मैथ्यू रेनशॉ सिडनी टेस्ट के आगाज से पहले ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। टॉस से पहले उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें वो पॉजिटिव निकले। इतने में मैच का टॉस हो गया और उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं किया गया। आपको बता दें कि रेनशॉ ने 5 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है और वो टीम में छठवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए सूचीबद्ध हैं। मैच के दौरान मैथ्यू रेनशॉ टीम के साथी खिलाड़ियों से अलग ही नजर आए। उन्हें बाउंड्री लाइन से बाहर डगआउट से दूर बैठे देखा गया।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "रेनशॉ की कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन वो फिर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहेंगे। हालांकि मैच के दौरान रेनशॉ बाकि टीममेट्स से अलग रहेंगे। आपको बता दें कि आईसीसी ने क्रिकेट को जारी रखने के लिए 2020 में कोविड महामारी के जवाब में कोविड के विकल्प की अनुमति देने के नियमों में ढिलाई दी थी। कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ताहलिया मैकग्राथ टॉस से पहले कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद भी उन्हें भारत के खिलाफ फाइनल खेलने की अनुमति दी थी।

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ वो मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+