Marufa Akter की आंखों में आंसू! कभी पहनने को कपड़े तक नहीं थे अब बनीं वर्ल्ड कप की स्टार, दर्द भरी कहानी वायरल

Marufa Akter's Emotional Story: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की युवा तेज गेंदबाज मारूफा अख्तर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। 20 वर्षीय इस खिलाड़ी ने हाल ही में एक भावुक इंटरव्यू में अपने बचपन के संघर्षों को याद किया। पुराने दिनों को याद करते हुए मारूफा अख्तर ने बताया कि कैसे उनके परिवार को गरीबी के कारण समाज से अलग रखा जाता था।

नम आंखों से सुनाई दर्द भरी दास्तां (Marufa Akter's Emotional Story)

मारूफा अख्तर ने नम आंखों से बताया कि हमारे पास अच्छे कपड़े नहीं थे, इसलिए हमारे परिवार को कभी किसी समारोह में नहीं बुलाया जाता था। लोग सोचते थे कि हमारी उपस्थिति उनके लिए शर्मिंदगी का कारण बनेगी। दक्षिण एशिया में खेल को अपना करियर बनाने का सपना देखने वाली कई खिलाड़ियों की ऐसी ही कहानी है। गरीबी, रूढ़िवादी सामाजिक सोच और लैंगिक पूर्वाग्रह अक्सर उन्हें अपने जुनून को पूरा करने से रोकते हैं।

Marufa Akter 1

पिता के साथ खेतों में किया काम

कोविड-19 महामारी के चरम पर जब दुनिया थम सी गई थी, तब मारूफ़ा क्रिकेट से दूर अपने गांव में थीं। खेल से मिली छुट्टी के दौरान इस युवा स्पीडस्टर ने अपने पिता का हाथ बंटाया। परिवार के पास अपनी जमीन नहीं थी, इसलिए वह किराए पर ली गई जमीन पर पिता के साथ हल चलाती थीं और खेती का काम करती थीं। मारूफ़ा ने बताया कि उन्हें सिर्फ़ आर्थिक तंगी ही नहीं, बल्कि गांव में सामाजिक अपमान भी झेलना पड़ा। उनके परिवार को कई बार सिर्फ़ इसलिए बाहर कर दिया जाता था, क्योंकि वे गरीब थे और अच्छी पोशाक नहीं पहन सकते थे।

मारूफा ने अपना दर्द शेयर किया, जिसने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि लोग हमें किसी भी समारोह में नहीं बुलाते थे, कहते थे कि हमारे पास अच्छे कपड़े नहीं हैं। अगर हम वहां जाएंगे तो उनका सम्मान कम हो जाएगा, वे ऐसा ही कहते थे।

शानदार प्रदर्शन के बावजूद हार गई टीम

मारूफा अख्तर के शानदार प्रदर्शन के बावजूद बांग्लादेशी टीम को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में एक दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। विशाखापत्तनम में एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें सिर्फ तीन गेंदों शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 232 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को अंतिम ओवर तक खींचकर दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया। लेकिन प्रोटियाज टीम की निचले क्रम की बल्लेबाजों ने मैच बांग्लादेश से छीन लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+