लाबुशेन ने बेयरस्टो को ट्रोल करके याद दिलाया Ashes 2023 का सबसे विवादित मामला- देखें VIDEO
Ashes 2023: एशेज सीरीज 2023 के अंतिम टेस्ट के पहले दिन एक मजाकिया मामला हुआ जो कंगारू बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन से जुड़ा हुआ है। लाबुशेन ने इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को ट्रोल करने का फैसला किया, वो भी दिन का खेल समाप्त होने से पहले की अंतिम गेंद पर।
ओवल में जारी ये मुकाबला जीतकर अंग्रेज सीरीज को बराबर करने के इरादे से उतर रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया पहले ही एशेज को रिटेन कर चुकी है। इसी बीच लाबुशेन की ट्रोलिंग ने एशेज 2023 का सबसे विवादापस्द मामला याद दिला दिया है।

असल में लाबुशेन की आदत है कि वे बैटिंग करने के दौरान क्रीज को छोड़ देते हैं ताकि तेज गेंदबाजी का सामना करते हुए स्विंग को खत्म कर सकें। इस पर जॉनी बेयरस्टो ने उनको रन आउट करने की चेतावनी दी, लेकिन लाबुशेन चुस्त थे और उन्होंने तुरंत अपना बल्ला क्रीज पर लगा दिया।
इतना ही नहीं, वे क्रीज पर बल्ले को लगाकर चलते रहे। बताया गया कि, इस दौरान लाबुशेन की जेम्स एंडरसन से भी बात हुई। एंडरसन ने कथित तौर पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से कहा है कि हम ऐसे आउट नहीं करते।
बता दें, एशेज 2023 के दौरान ही लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जॉनी बेयरस्टो को गेंद छोड़ने के बाद विकेटकीपर द्वारा आउट करने का मामला इतना तूल पकड़ा कि एक विवाद बन गया। तब बेयरस्टो ने गेंद छोड़ने के तुरंत बाद ही क्रीज छोड़ दी थी। गेंद विकेटकीपर (एलेक्स कैरी) के हाथों में गई और उसने स्टंप पर मार दी।
ये भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार ने इंस्टाग्राम बायो से 'क्रिकेटर' हटाया, ट्विटर पर मचा हंगामा
इस मामले ने बहुत लाइमलाइट बटोरी है। इंग्लैंड ने साफ किया कि वे ऐसे आउट करने के तरीके के खिलाफ हैं। लेकिन क्रिकेट पर बारीक नजर रखने वाले फैंस ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो भी शेयर किया, जिसमें खुद बेयरस्टो इसी सीरीज के दौरान लाबुशेन को आउट करने के लिए यही कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद स्टंप को मिस कर गई थी।
वैसे लॉर्ड्स में बेयरस्टो का विकेट निर्णायक साबित हुआ था, क्योंकि अंग्रेजों को उस मैच में हार के साथ ही एशेज भी गंवानी पड़ी। हालांकि अगला मैच मेजबानों ने जीत लिया था, लेकिन उससे अगले मैच में बारिश हो गई। अब चाहे इंग्लैंड पांचवां मैच जीत ही क्यों ना जाए, ऑस्ट्रेलिया ड्रा की स्थिति में एशेज रिटेन करेगा।












Click it and Unblock the Notifications